E-Paperछत्तीसगढ़दुनियादेश

सिंगल यूज़ प्लास्टिक पर रोक की पहल

राजनांदगाव छत्तीसगढ़

कलेक्टर ने किया स्वागत

राजनांदगांव। पर्यावरण संरक्षण गतिविधि द्वारा सिंगल यूज़ प्लास्टिक के पूर्ण प्रतिबंध की पहल का कलेक्टर जितेन्द्र यादव ने सहर्ष स्वागत किया। उन्होंने मां बमलेश्वरी देवी डोंगरगढ़ मंदिर परिसर एवं अन्य धार्मिक स्थलों में सिंगल यूज़ प्लास्टिक पर पूर्ण प्रतिबंध लगाने का आश्वासन दिया।

मंदिर परिसर में प्रतिबंध का आश्वासन कपड़े के थैले को बढ़ावा

पर्यावरण संरक्षण गतिविधि के प्रतिनिधिमंडल ने कलेक्टर एवं CEO सुश्री सुरुचि सिंह से सौजन्य मुलाकात कर ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन में मां बमलेश्वरी मंदिर परिसर सहित अन्य धार्मिक स्थलों पर सिंगल यूज़ प्लास्टिक प्रतिबंधित करने तथा कपड़े के थैले और टोकनी के उपयोग को बढ़ावा देने की मांग की गई। कलेक्टर ने इस पहल को प्रेरणादायी बताते हुए प्रशासनिक स्तर पर आवश्यक कदम उठाने की बात कही।

जन-जागरूकता अभियान चलेगा हरित स्वच्छ राजनांदगांव लक्ष्य

कलेक्टर ने कहा कि संस्कारधानी राजनांदगांव की गरिमा के अनुरूप पर्यावरण संरक्षण के लिए व्यापक जन-जागरूकता अभियान चलाया जाएगा, ताकि जिला सिंगल यूज़ प्लास्टिक मुक्त और प्रदूषण रहित बन सके।

वर्षों से सक्रिय संगठन जनभागीदारी से अभियान

पर्यावरण संरक्षण गतिविधि विगत कई वर्षों से “लगाओ एवं संरक्षण करो”, “जल बचाओ” और “पॉलिथीन मुक्त हरित राजनांदगांव” जैसे अभियानों के माध्यम से जनभागीदारी के साथ कार्य कर रही है। इस अवसर पर विभाग संयोजक मनोहर चंदेल, जिला संयोजक मयंक कृष्णा शर्मा, जिला एनजीओ प्रमुख सौरभ खंडेलवाल, नगर संयोजक निकुंज सिंघल, नारी शक्ति प्रमुख मौसमी शर्मा, सह प्रमुख ममता शर्मा तथा नगर निगम स्वास्थ्य विभाग के चेयरमैन शैंकी बग्गा उपस्थित रहे।

जनता और व्यापारियों से अपील स्वच्छता में दें सहयोग

पर्यावरण संरक्षण गतिविधि की टीम ने आम जनता और व्यापारियों से सिंगल यूज़ प्लास्टिक का उपयोग न करने की अपील की। उन्होंने सभी से मां की नगरी डोंगरगढ़ और राजनांदगांव जिले को स्वच्छ, सुंदर और हरित बनाने में सहयोग करने का आग्रह किया।

उपरोक्त जानकारी पर्यावरण संरक्षण गतिविधि के जिला एनजीओ प्रमुख सौरभ खंडेलवाल ने दी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!