
महाशिवरात्रि पर शिवमय हुआ अंचल
कुसुमकसा। महाशिवरात्रि के पावन अवसर पर पूरे अंचल में भक्ति और उत्साह का माहौल देखने को मिला। शिव भक्त संजय बैंस के नेतृत्व में तलाब पारा स्थित तलाब पारा शिव मंदिर प्रांगण से भगवान शिव की भव्य बरात गाजे-बाजे और डीजे की धुन पर निकाली गई। पूरे क्षेत्र में रुद्राभिषेक, मानस सम्मेलन और धार्मिक कार्यक्रमों के साथ वातावरण शिवमय हो गया।
शिव-पार्वती विवाह
धूमधाम से संपन्न आयोजन धर्मप्रेमी संजय बैंस की अगुवाई में शिव-पार्वती विवाह का भव्य आयोजन किया गया। सैकड़ों की संख्या में भक्तजन बराती बनकर शामिल हुए। आदर्श चौक और आजाद चौक के श्रद्धालुओं ने माता पार्वती के मायका पक्ष के रूप में मंडप सजाकर बरात का स्वागत किया।
प्राचीन शिव मंदिर समिति के पुजारी लखन गिरी गोस्वामी के नेतृत्व में द्वार पूजा संपन्न हुई। नूतन बैंस, कंचन बैंस, तुलसी सिन्हा और गिरजा सिन्हा द्वारा भगवान शिव की आरती कर विवाह मंडप में वैदिक रीति से विवाह संपन्न कराया गया।
झांकी और अघोरी नृत्य आकर्षण
बरात में उमड़ा उत्साह शिव बरात का मुख्य आकर्षण शिव झांकी और अघोरी नृत्य रहा। जगह-जगह बरातियों का स्वागत किया गया। भक्तगण नृत्य करते हुए “हर-हर महादेव” के जयकारों से वातावरण गुंजायमान करते रहे।
भोजन और स्वागत व्यवस्था
भक्तों ने संभाली जिम्मेदारी भोजन और जलपान की व्यवस्था शिव भक्त सूरज कोसरिया, गोविंद सिन्हा और गजेन्द्र खरब गिया द्वारा की गई। वहीं संतोष जैन, पुष्पजीत बैंस, कमलकांत साहू, देवेश सिन्हा, मुरली जेठवानी और अशोक धर्मगुड़ी सहित अन्य जनप्रतिनिधियों ने जगह-जगह शरबत, चाय और नाश्ते की व्यवस्था की।
जनप्रतिनिधियों की उपस्थिति
सामूहिक सहभागिता कार्यक्रम में जनपद सदस्य मंजू बैंस, तलाब पारा दुर्गा उत्सव समिति के अध्यक्ष हरिश्चंद यादव, गौतम साहू, हीरालाल पड़ौती, अर्जुन चंद्राकर, संतु राम माहला, प्रकाश यूके, गौरी शंकर साहू, श्रीमती कमला बैंस सहित बड़ी संख्या में श्रद्धालु उपस्थित रहे।
समूचे कुसुमकसा क्षेत्र के शिव भक्तों की सक्रिय भागीदारी से यह आयोजन श्रद्धा, भक्ति और सामाजिक एकता का प्रतीक बन गया। अंत में सभी भक्तों ने सामूहिक आरती कर कार्यक्रम का समापन किया।



