E-Paperछत्तीसगढ़दुनियादेश

शा.उ.मा. शाला मुसरा में बोर्ड परीक्षार्थियों के लिए विशेष अध्यापन कक्षाएं आयोजित 10वीं–12वीं के कमजोर विद्यार्थियों को मिला विशेषज्ञ मार्गदर्शन

राजनांदगाव छत्तीसगढ़

राजनांदगांव।

कलेक्टर एवं जिला शिक्षा अधिकारी राजनांदगांव के निर्देशानुसार शासकीय उच्चतर माध्यमिक शाला मुसरा, विकासखंड डोंगरगढ़ में आगामी 10वीं एवं 12वीं की वार्षिक बोर्ड परीक्षा को दृष्टिगत रखते हुए विशेष अध्यापन कक्षाओं का आयोजन किया गया। यह कक्षाएं दिनांक 31 जनवरी 2026 से 3 फरवरी 2026 तक संचालित की गईं।

इन विशेष कक्षाओं में शा.उ.मा. शाला मुसरा के साथ-साथ आसपास की शालाओं मोहारा, बिल्हरी, आलीवारा, रेंगाकठेरा, पारागांवखुर्द, माडीतराई, पलान्दुर एवं रुवातला के विद्यार्थी शामिल हुए। कक्षाओं का उद्देश्य पढ़ाई में कमजोर विद्यार्थियों को विषयगत मजबूती प्रदान करना रहा।

विशेष अध्यापन के अंतर्गत अंग्रेजी, गणित एवं विज्ञान विषयों का शिक्षण क्रमशः व्याख्याता श्री हिरेन्द्र परमार (शा.उ.मा. शाला मोहारा), व्याख्याता सुश्री कादम्बरी महेश्वरी (शा.उ.मा. शाला पारागांव) तथा व्याख्याता श्रीमती पूनम राजपूत (शा.उ.मा. शाला माडीतराई) द्वारा किया गया।

अध्यापन व्यवस्था का निरीक्षण जिला एवं विकासखंड स्तर के अधिकारियों द्वारा प्रतिदिन किया गया। इन विशेष कक्षाओं का सफल संचालन शा.उ.मा. शाला मुसरा के प्राचार्य श्री के. रघुनाथ के मार्गदर्शन में संपन्न हुआ।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!