Uncategorized

सीएम साय के जन्मदिन पर पुतला दहन, भाजपा पार्षद ने पुलिस पर उठाए सवाल

राजनांदगांव (छत्तीसगढ़)

शिव वर्मा बोले – कांग्रेस की ओछी मानसिकता, समय रहते सख्ती होती तो रुक सकती थी घटना

राजनांदगांव। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के जन्मदिन पर 21 फरवरी को मानव मंदिर चौक में कांग्रेस कार्यकर्ताओं द्वारा किए गए पुतला दहन को लेकर सियासत तेज हो गई है। नगर निगम भाजपा के वरिष्ठ पार्षद शिव वर्मा ने इस घटना को कांग्रेस की ओछी मानसिकता बताते हुए पुलिस की कार्यप्रणाली पर भी सवाल खड़े किए हैं।

शिव वर्मा ने कहा कि मुख्यमंत्री के जन्मदिन जैसे अवसर पर पुतला दहन राजनीतिक मर्यादाओं के खिलाफ है और सार्वजनिक स्थल पर इस तरह की घटना कानून-व्यवस्था पर प्रश्नचिन्ह लगाती है। उन्होंने आरोप लगाया कि पुलिस ने समय रहते सख्ती नहीं दिखाई, जिससे यह घटना हुई।

उन्होंने कांग्रेस पर होली में शराब बिक्री के मुद्दे पर दिखावटी विरोध करने का आरोप भी लगाया। वर्मा ने कहा कि सरकार का निर्णय अवैध और मिलावटी शराब पर रोक लगाने के उद्देश्य से जनहित में लिया गया है। इस घटना के बाद शहर की राजनीति में आरोप-प्रत्यारोप का दौर तेज हो गया है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!