E-Paperछत्तीसगढ़दुनियादेशराज्य

सभी अधिकारियों की उपस्थिति अनिवार्य

बालोद छत्तीसगढ़

मंगलवार-बुधवार को मुख्यालय में रहें मौजूद

बालोद, 23 फरवरी 2026 दिव्या उमेश मिश्रा ने राज्य शासन के निर्देशानुसार जिले के सभी राजपत्रित एवं अराजपत्रित अधिकारियों को मंगलवार एवं बुधवार को अनिवार्य रूप से अपने-अपने मुख्यालय एवं कार्यालय में उपस्थित रहकर शासकीय कार्यों का संपादन करने के निर्देश दिए हैं। यह निर्देश संयुक्त जिला कार्यालय के सभाकक्ष में आयोजित साप्ताहिक समय-सीमा बैठक में दिए गए।

कलेक्टर ने कहा कि इन दो दिनों में कार्यालयीन नस्तियों का निराकरण, विभागीय समीक्षा तथा आम जनता की समस्याओं का समाधान प्राथमिकता से किया जाए। साथ ही गुरुवार एवं शुक्रवार को क्षेत्र भ्रमण कार्यक्रम सुनिश्चित करने के निर्देश भी दिए गए।

ग्रीष्मकाल की तैयारी पेयजल संकट न हो

बैठक में आगामी ग्रीष्म ऋतु को देखते हुए पेयजल एवं निस्तारी जल की उपलब्धता की समीक्षा की गई। कलेक्टर ने संबंधित विभागों को निर्देशित किया कि किसी भी स्थिति में जिलेवासियों को पानी की समस्या न हो।

लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी, जनपद पंचायत, नगरीय निकाय सहित सभी संबंधित विभागों को कार्ययोजना बनाकर समय पूर्व आवश्यक इंतजाम सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए।

बायोमेट्रिक और ई-ऑफिस मैनुअल पद्धति बंद करें

कलेक्टर ने सुबह 10 बजे तक बायोमेट्रिक उपस्थिति सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। साथ ही सभी विभागों में शत-प्रतिशत ई-फाइलिंग लागू करने और मैनुअल कार्यप्रणाली समाप्त करने पर जोर दिया।

स्टेट पर्चेसिंग रूल के तहत ही खरीदी-बिक्री करने तथा अधिकारियों को पर्चेसिंग रूल का प्रशिक्षण लेने के निर्देश भी दिए गए।

15 मार्च तक कार्ययोजना जनकल्याण योजनाओं पर फोकस

सभी विभाग प्रमुखों को शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन हेतु 15 मार्च तक कार्ययोजना बनाकर अनुमोदन के लिए प्रस्तुत करने को कहा गया।

कलेक्टर ने स्पष्ट किया कि अनुमोदन के बाद निर्धारित समय-सीमा में कार्ययोजना का क्रियान्वयन अनिवार्य होगा।

जनसमस्या निवारण शिविर 26 फरवरी को कमकापार

जिले के डौण्डीलोहारा विकासखंड के ग्राम कमकापार में 26 फरवरी को जिला स्तरीय जनसमस्या निवारण शिविर आयोजित किया जाएगा। सभी अधिकारियों को शिविर की तैयारी सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए।

बालिका शौचालय निर्माण 8 मार्च तक पूर्ण करें

जिले के सभी शालाओं में 8 मार्च तक बालिका शौचालय निर्माण कार्य पूर्ण करने के निर्देश जिला शिक्षा अधिकारी को दिए गए।

अन्य महत्वपूर्ण निर्देश प्लास्टिक मुक्त पंचायत व पर्यटन विकास

जनपद पंचायतों को प्लास्टिक मुक्त ग्राम पंचायतों के चयन के निर्देश दिए गए। साथ ही गुरूर विकासखंड के पर्यटन स्थल ओनाकोना को पर्यटन सर्किट के रूप में विकसित करने आवश्यक कार्रवाई करने को कहा गया।

बैठक में जिला पंचायत सीईओ सुनील चंद्रवंशी, संयुक्त कलेक्टर मधुहर्ष सहित अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!