E-Paperछत्तीसगढ़दुनियादेशराज्य

साय सरकार के बजट पर कांग्रेस का वार

राजनांदगाव छत्तीसगढ़

“जनता के साथ छलावा”

राजनांदगांव। कांग्रेस के वरिष्ठ नेता अशोक फड़नवीस ने साय सरकार के बजट को प्रदेश की जनता के साथ खुला छलावा बताया है। उन्होंने कहा कि यह बजट बुनियादी जरूरतों से कटा हुआ आंकड़ों का पुलिंदा है, जिसमें शिक्षा, स्वास्थ्य और बेरोजगार युवाओं के लिए कोई ठोस दिशा नजर नहीं आती।

शिक्षा-स्वास्थ्य पर सवाल ठोस योजना का अभाव

फड़नवीस ने कहा कि सरकारी स्कूलों की स्थिति सुधारने और अस्पतालों में डॉक्टर व दवाओं की उपलब्धता सुनिश्चित करने जैसे अहम मुद्दों पर बजट मौन है। उनके अनुसार शिक्षा और स्वास्थ्य जैसी मूलभूत आवश्यकताओं के लिए स्पष्ट रोडमैप प्रस्तुत नहीं किया गया।

रोजगार पर केवल घोषणाएं युवा अब भी परेशान

उन्होंने आरोप लगाया कि रोजगार के नाम पर सिर्फ घोषणाएं की गई हैं, जबकि प्रदेश का युवा नौकरी के लिए भटक रहा है। बेरोजगारों के लिए ठोस नीति और समयबद्ध भर्ती प्रक्रिया का अभाव बजट की बड़ी कमजोरी है।

शराब नीति पर भी निशाना नशामुक्ति के लिए अल्प प्रावधान

अशोक फड़नवीस ने कहा कि प्रदेश में शराब दुकानों को बढ़ावा दिया जा रहा है, जबकि नशा मुक्ति के लिए मात्र 20 करोड़ रुपये का प्रावधान किया गया है। उन्होंने तर्क दिया कि एक शराब दुकान से ही 20 करोड़ रुपये से अधिक की वसूली हो जाती है, ऐसे में नशामुक्ति के लिए यह राशि “ऊंट के मुंह में जीरा” समान है।

महंगाई पर राहत नहीं कागजी योजनाओं का आरोप

उन्होंने कहा कि महंगाई से जूझ रही जनता को राहत देने के बजाय सरकार ने प्रचार पर अधिक जोर दिया है। किसान, मजदूर, महिला और मध्यम वर्ग के लिए वास्तविक सहायता के स्थान पर कागजी योजनाएं पेश की गई हैं।

संघर्ष तेज करने की चेतावनी सड़क से सदन तक आवाज

अंत में अशोक फड़नवीस ने कहा कि यह बजट विकास का रोडमैप नहीं बल्कि निराशा का दस्तावेज है। कांग्रेस पार्टी जनहित के मुद्दों पर सड़क से सदन तक संघर्ष तेज करेगी और जनता की आवाज बुलंद करती रहेगी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!