E-Paperछत्तीसगढ़दुनियादेश

साय सरकार के बजट पर कांग्रेस का हमला

राजनांदगाव छत्तीसगढ़

झूठ का पुलिंदा” बताया

राजनांदगांव। छत्तीसगढ़ विधानसभा में पेश किए गए साय सरकार के बजट को लेकर जिला कांग्रेस महामंत्री चुम्मन साहू ने तीखा हमला बोला है। उन्होंने इस बजट को आम जनता की उम्मीदों पर पानी फेरने वाला बताते हुए इसे “झूठ का पुलिंदा” और “जुमलों का बजट” करार दिया।

नाम बदलकर भ्रम फैलाने का आरोप

चुम्मन साहू ने कहा कि सरकार हर साल बजट को अलग-अलग नाम देकर जनता को भ्रमित कर रही है। पहले ‘गति’ बजट लाया गया, जिसका परिणाम जनता देख चुकी है। इसके बाद ‘ज्ञान’ बजट पेश किया गया, जो उनके अनुसार ‘अज्ञान’ साबित हुआ। अब ‘संकल्प’ बजट लाया गया है, लेकिन यह संकल्प भी कागजों तक ही सीमित रहेगा।

रोजगार पर ठोस योजना नहीं

उन्होंने आरोप लगाया कि बजट में युवाओं के रोजगार के लिए कोई ठोस प्रावधान नहीं किया गया है। सदन में 35 हजार शिक्षकों की भर्ती की घोषणा की गई थी, लेकिन अब तक उस पर कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई। B.Ed अभ्यर्थी और संविदा कर्मचारी हड़ताल पर हैं, फिर भी उनकी समस्याओं के समाधान का बजट में जिक्र नहीं है।

गैस सिलेंडर वादा गायब

चुम्मन साहू ने कहा कि चुनाव के समय 500 रुपये में गैस सिलेंडर देने का वादा किया गया था, लेकिन इस बजट में उसका उल्लेख तक नहीं है। इससे जनता के साथ वादाखिलाफी साफ नजर आती है।

ग्रामीण अर्थव्यवस्था पर सवाल

उन्होंने कहा कि ग्रामीण अर्थव्यवस्था को सशक्त बनाने के लिए बजट में कोई स्पष्ट रोडमैप नहीं दिया गया है। किसानों और ग्रामीण क्षेत्रों के विकास के लिए ठोस योजनाओं का अभाव दिखाई देता है।

आर्थिक स्थिति पर उठाए सवाल

राज्य की आर्थिक स्थिति पर सवाल उठाते हुए चुम्मन साहू ने कहा कि सरकार खजाना खाली होने के बावजूद बड़े-बड़े दावे कर रही है। उन्होंने आरोप लगाया कि यह बजट “हम दो, हमारे दो” की नीति पर आधारित है, जिससे चुनिंदा उद्योगपतियों को लाभ पहुंचाने की मंशा झलकती है।

सदन से सड़क तक विरोध

अंत में चुम्मन साहू ने कहा कि कांग्रेस पार्टी इस जनविरोधी बजट का सदन से लेकर सड़क तक जोरदार विरोध करेगी और जनता के हक की लड़ाई लड़ती रहेगी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!