E-Paperक्राइमछत्तीसगढ़दुनियादेश

महाशिवरात्रि की रात कब्र से छेड़छाड़, मासूम का सिर गायब

गुंडरदेही बालोद छत्तीसगढ़

गुंडरदेही क्षेत्र की घटना

छत्तीसगढ़ के छत्तीसगढ़ राज्य के बालोद जिला अंतर्गत गुंडरदेही थाना क्षेत्र के ग्राम माहुद-बी में महाशिवरात्रि की रात एक सनसनीखेज घटना सामने आई है। कथित तौर पर तंत्र-मंत्र के लिए एक मासूम बच्ची की कब्र खोदकर उसके कंकाल से सिर निकाल लिया गया।

तीन माह पहले हुई थी मौत

जानकारी के अनुसार, 9 अक्टूबर 2025 को गांव निवासी जितेंद्र साहू की 3 वर्षीय बेटी प्रिया साहू उर्फ लाडो की बीमारी के चलते मौत हो गई थी। परिजनों ने बच्ची को गांव के श्मशान घाट में दफनाया था।

सुबह दिखा भयावह मंजर

रविवार 15 फरवरी की सुबह करीब 11 बजे खेत की ओर जा रहे एक किसान ने कब्र के पास दिया, चावल, झिल्ली में रखा मांस का टुकड़ा और अन्य कथित तांत्रिक सामग्री बिखरी देखी। कब्र से छेड़छाड़ के संकेत मिलने पर ग्रामीणों में हड़कंप मच गया।

कब्र की दोबारा खुदाई

परिजनों की शिकायत पर प्रशासन की अनुमति से दोपहर करीब 3 बजे पुलिस की मौजूदगी और वीडियोग्राफी के बीच कब्र की खुदाई कराई गई। करीब चार फीट नीचे शव मिला, लेकिन परिजनों का दावा है कि शव से सिर का कंकाल गायब था। शव को परीक्षण के लिए राजनांदगांव मेडिकल कॉलेज भेजा गया है।

पुलिस ने दर्ज किया अपराध

हल्दी चौकी प्रभारी नंद कुमार साहू के अनुसार, प्रारंभिक जांच में महाशिवरात्रि की रात तंत्र-मंत्र की आशंका जताई जा रही है। मामले में भारतीय न्याय संहिता की धारा 301 के तहत अज्ञात आरोपियों के खिलाफ अपराध दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है। एएसपी मोनिका ठाकुर ने जल्द गिरफ्तारी का आश्वासन दिया है।

पहले भी हो चुकी है वारदात

गौरतलब है कि करीब 9 महीने पहले पड़ोसी गांव सिर्राभाठा में तंत्र विद्या के नाम पर बैगा पुनीत राम गोंड़ की हत्या का मामला सामने आया था, जिसमें पांच आरोपी फिलहाल जेल में हैं। इस नई घटना के बाद क्षेत्र में भय और आक्रोश का माहौल है।

उठ रहे सवाल

महाशिवरात्रि जैसे आस्था के पर्व के बीच अंधविश्वास का यह भयावह चेहरा कई सवाल खड़े कर रहा है।क्या तंत्र-मंत्र के नाम पर इंसानियत दफन हो रही है?क्या पुलिस जल्द आरोपियों तक पहुंच पाएगी?

फिलहाल पूरे मामले की जांच जारी है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!