E-Paperछत्तीसगढ़दुनियादेश

महापौर ने किया मोहारा शिवनाथ नदी व मटियामोती जलाशय का निरीक्षण

राजनांदगाव छत्तीसगढ़

राजनांदगांव, 18 फरवरी।

ग्रीष्म ऋतु में जल संकट की आशंका को देखते हुए शहर की पेयजल व्यवस्था सुनिश्चित करने के उद्देश्य से महापौर श्री मधुसूदन यादव ने मोहारा स्थित शिवनाथ नदी एनीकट एवं मटियामोती जलाशय का निरीक्षण किया। उनके साथ निगम अध्यक्ष श्री टोपेन्द्र सिंह पारस वर्मा सहित संबंधित विभागों के प्रभारी सदस्य और अधिकारी उपस्थित रहे।

नदी के जल स्तर की समीक्षा

महापौर ने मोहारा एनीकट पहुंचकर वर्तमान जल स्तर की जानकारी ली। तकनीकी अधिकारियों ने बताया कि एनीकट में वर्तमान में लगभग 4 फीट पानी कम हुआ है। साथ ही आसपास की साफ-सफाई और फिल्टर प्लांट में गर्मी के मद्देनजर आवश्यक तैयारियां सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए।

जलाशयों में पानी सुरक्षित

अधिकारियों ने बताया कि शहर की जरूरतों को देखते हुए मटियामोती जलाशय के अलावा मोगरा बैराज एवं मोखली एनीकट में भी पर्याप्त पानी आरक्षित रखा गया है। रॉ वाटर की कमी होने की स्थिति में इन जलाशयों से पानी लिया जाएगा।

300 एमसीएफटी पानी आरक्षित

जल संसाधन विभाग के अधिकारियों ने जानकारी दी कि मटियामोती जलाशय में राजनांदगांव शहर के लिए 300 एमसीएफटी पानी सुरक्षित रखा गया है। मांग के अनुसार पानी प्रदाय किया जाएगा।

चरणबद्ध तरीके से होगा पानी उपयोग

महापौर ने बताया कि गर्मी बढ़ने की स्थिति में प्रथम चरण में 50 एमसीएफटी पानी लिया जाएगा और आवश्यकता अनुसार चरणबद्ध तरीके से जल प्रदाय किया जाएगा। उन्होंने नहर-नालियों की समय पूर्व सफाई तथा सभी आवश्यक तैयारियां पूर्ण रखने के निर्देश दिए, ताकि गर्मी के दौरान पेयजल सप्लाई प्रभावित न हो।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!