छत्तीसगढ़

मातृ-पितृ पूजन दिवस पर भावुक हुआ राजनांदगांव

राजनांदगांव (छत्तीसगढ़)

550 से अधिक स्थानों पर लाखों माता-पिता का हुआ पूजन, उपराष्ट्रपति ने भेजी शुभकामनाएं  

राजनांदगांव। श्री योग वेदांत सेवा समिति राजनांदगांव के तत्वावधान में मातृ-पितृ पूजन दिवस हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। संत श्री आशारामजी बापू द्वारा प्रारंभ किए गए इस दिवस पर जिला स्तरीय कार्यक्रम वार्ड नंबर 1 बजरंगपुर नवागांव में आयोजित हुआ, जिसमें बड़ी संख्या में नागरिकों और विद्यार्थियों ने भाग लिया।

कार्यक्रम में महापौर मधुसूदन यादव, जिला भाजपा अध्यक्ष कोमल सिंह राजपूत, नगर निगम चेयरमेन राजा मखीजा सहित कई जनप्रतिनिधि उपस्थित रहे। इस दौरान बच्चों ने अपने माता-पिता का तिलक कर, फूल-माला पहनाकर पूजन किया और आशीर्वाद लिया। भावुक कर देने वाले इस दृश्य ने उपस्थित लोगों को भावविभोर कर दिया।

समिति पदाधिकारियों ने बताया कि इस आयोजन की सराहना करते हुए भारत के उपराष्ट्रपति सी. पी. राधाकृष्णन सहित कई केंद्रीय मंत्रियों, राज्यपालों और मुख्यमंत्रियों ने शुभकामनाएं प्रेषित की हैं।

बाल संस्कार केंद्र के बच्चों ने सांस्कृतिक नाटिका भी प्रस्तुत की। समिति के अनुसार जिले में अब तक 550 से अधिक स्थानों पर यह आयोजन किया जा चुका है, जिसमें लाखों माता-पिता और विद्यार्थियों ने भाग लेकर भारतीय संस्कृति और पारिवारिक मूल्यों का संदेश दिया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!