
समस्याओं पर त्वरित निर्देश
बालोद, 23 फरवरी 2026 संयुक्त जिला कार्यालय सभाकक्ष में आयोजित जनदर्शन कार्यक्रम में आम नागरिकों की समस्याओं का मौके पर समाधान किया गया। दिव्या उमेश मिश्रा ने जिले के विभिन्न क्षेत्रों से पहुंचे लोगों से आत्मीय बातचीत कर उनकी मांगों और समस्याओं की जानकारी ली।
अधिकारियों को तलब तुरंत कार्रवाई के निर्देश
कलेक्टर ने संबंधित विभागों के अधिकारियों को बैठक कक्ष में ही तलब कर आवेदनों पर त्वरित कार्रवाई सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होंने स्पष्ट कहा कि जनदर्शन में प्राप्त आवेदनों का प्राथमिकता के आधार पर निराकरण किया जाए।
ये प्रमुख मामले आए सामने राशन, पट्टा और सीमांकन
जनदर्शन में रमतरा के सरपंच ने डबरी निर्माण के लिए सीमांकन की मांग रखी डौण्डी की रंजीता और गोड़री के नन्हेलाल ने राशन कार्ड बनाने का आवेदन प्रस्तुत किया रूदा निवासी लोमेश्वरी ने आवास पट्टा दिलाने की मांग की कलेक्टर ने सभी आवेदकों की समस्याएं गंभीरता से सुनते हुए संबंधित अधिकारियों को शीघ्र समाधान के निर्देश दिए।
आत्मीय संवाद जनता को मिला भरोसा
जनदर्शन कार्यक्रम में पहुंचे लोगों ने अपनी समस्याएं सीधे कलेक्टर के समक्ष रखीं। कलेक्टर ने भरोसा दिलाया कि प्रत्येक आवेदन का समुचित और गुणवत्तापूर्ण निराकरण सुनिश्चित किया




