E-Paperछत्तीसगढ़दुनियादेश

केजरीवाल–सिसोदिया बरी

रायपुर छत्तीसगढ़

शराब नीति मामला: CBI कोर्ट ने बाइज्जत बरी किया

रायपुर, 27 फरवरी 2026। आम आदमी पार्टी छत्तीसगढ़ ने आज बड़ी खुशी जताई है कि शद्यंत्र और झूठे केस का सामना कर रहे पार्टी के मुख्य नेताओं को न्याय मिला। राष्ट्रीय संयोजक आदरणीय अरविंद केजरीवाल एवं मनीष सिसोदिया को कथित शराब नीति प्रकरण में CBI कोर्ट ने 27 फरवरी 2026 को बाइज्जत बरी कर दिया।

गिरफ्तारी से बरी तक लंबा कानूनी संघर्ष

विदित हो कि 21 मार्च 2024 को ED ने आदरणीय अरविंद केजरीवाल को गिरफ्तार किया था, इसके बाद 26 जून 2024 को CBI ने उन्हें गिरफ्तार किया और 23 जुलाई 2024 को सुप्रीम कोर्ट ने सीबीआई मामले में उन्हें जमानत दी थी। आज के आदेश में केजरीवाल, सिसोदिया सहित 23 अन्य आरोपियों को कोर्ट ने बरी किया।

केजरीवाल का बयान सत्य व ईमानदारी की जीत

बरी होने के बाद केजरीवाल ने कहा कि उन्होंने अपनी ज़िंदगी ईमानदारी से कमाई है और उन पर लगाए गए आरोप तथ्यों पर नहीं ठहरे। उन्होंने कहा, “आज साबित हो गया कि मैं ईमानदार हूँ, मनीष सिसोदिया ईमानदार हैं और आम आदमी पार्टी ईमानदार है। मैं प्रधानमंत्री जी से अपील करता हूँ कि लोकतंत्र और संविधान का सम्मान करें।”

पार्टी की प्रतिक्रिया खुशी और बधाइयों का माहौल

आम आदमी पार्टी छत्तीसगढ़ के कार्यकारी प्रदेश अध्यक्ष उत्तम जायसवाल, देवलाल नरेटी और अभिषेक मिश्रा ने कहा कि यह निर्णय सत्य और न्याय की ऐतिहासिक विजय है। उन्होंने बताया कि केजरीवाल व सिसोदिया के बरी होने पर पार्टी में बधाइयाँ और खुशियाँ मनाई जा रही हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!