
बालोद में हादसा
बालोद। बीती रात एक दर्दनाक सड़क हादसे में 14वीं बटालियन के आरक्षक की कार की चपेट में आने से मौके पर ही मौत हो गई। घटना के बाद क्षेत्र में शोक का माहौल है।
छुट्टी से लौट रहे थे
मिली जानकारी के अनुसार आरक्षक तखत ठाकुर (45 वर्ष) छुट्टी समाप्त होने के बाद अपने गृह ग्राम बड़गांव उमरवाही से धनोरा स्थित बटालियन मुख्यालय लौट रहे थे। इसी दौरान यह हादसा हो गया।
सड़क किनारे खड़े थे
बताया जा रहा है कि घटना के समय जवान सड़क किनारे खड़े थे। तभी बालोद की ओर से आ रही तेज रफ्तार कार ने उन्हें अपनी चपेट में ले लिया। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि आरक्षक ने मौके पर ही दम तोड़ दिया।
वायरलेस ऑपरेटर थे
मृतक आरक्षक 14वीं बटालियन में वायरलेस ऑपरेटर के पद पर पदस्थ थे। उनके असामयिक निधन से विभाग में शोक की लहर है।
जांच में जुटी पुलिस
हादसे के बाद पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। कार चालक की तलाश की जा रही है।




