E-Paperछत्तीसगढ़दुनियादेश

ग्राम पटेली में जिला स्तरीय जनसमस्या निवारण शिविर

बालोद छत्तीसगढ़

386 आवेदनों में अनेक का मौके पर समाधान

बालोद, 16 फरवरी 2026 छत्तीसगढ़ शासन के निर्देशानुसार जिला प्रशासन बालोद द्वारा डौण्डी विकासखण्ड के वनांचल ग्राम पटेली में जिला स्तरीय जनसमस्या निवारण शिविर का आयोजन किया गया। शिविर पटेली सहित ठेमाबुजुर्ग, ओरगांव, घोटिया, पचेड़ा, भर्रीटोला 36 एवं ढोर्रीठेमा सहित आसपास के अनेक गांवों के ग्रामीणों के लिए सौगातों से भरा रहा। विभिन्न विभागों को प्राप्त कुल 386 आवेदनों में से अनेक का मौके पर ही निराकरण किया गया।

प्रशासन बस से पहुँचा शिविर स्थल

अभिनव पहल की सराहना कलेक्टर श्रीमती दिव्या उमेश मिश्रा के निर्देश पर कलेक्टर, जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्री सुनील चंद्रवंशी, अपर कलेक्टर श्री चंद्रकांत कौशिक सहित सभी जिला स्तरीय अधिकारी एक साथ बस में सवार होकर शिविर स्थल पहुँचे। जिला प्रशासन की इस अभिनव पहल की उपस्थित जनप्रतिनिधियों एवं ग्रामीणों ने मुक्तकंठ से सराहना की।

जनप्रतिनिधियों की उपस्थिति

वनांचल में विकास का संकल्प शिविर में वरिष्ठ जनप्रतिनिधि श्री चेमन देशमुख, राज्य एथलेटिक्स संघ के उपाध्यक्ष श्री सौरभ लुनिया, जनपद पंचायत डौण्डी के अध्यक्ष श्री मुकेश कौड़ो, उपाध्यक्ष श्री भोलाराम नेताम, जिला पंचायत सदस्य श्री मिथलेश निरोटी सहित अनेक जनप्रतिनिधि उपस्थित रहे।

श्री देशमुख ने कहा कि मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व में प्रदेश में निरंतर विकास कार्य हो रहे हैं। उन्होंने बताया कि बालोद जिले को राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु के करकमलों से सम्मान प्राप्त हुआ है।

स्वच्छता व बाल विवाह रोकथाम की शपथ

जनभागीदारी पर जोर कलेक्टर श्रीमती मिश्रा ने शिविर में उपस्थित ग्रामीणों को स्वच्छता के महत्व की जानकारी देते हुए स्वच्छता अभियान में सक्रिय भागीदारी की शपथ दिलाई। साथ ही बाल विवाह के दुष्परिणामों से अवगत कराते हुए इसकी रोकथाम हेतु सामूहिक संकल्प दिलाया।

हितग्राहियों को मिली योजनाओं की सौगात किट, कार्ड और उपकरण वितरित गर्भवती महिलाओं को सुपोषण किट एवं गोदभराई रस्म बच्चों का अन्नप्राशन संस्कार फाइलेरिया मुक्ति अभियान अंतर्गत सामूहिक दवा सेवन मत्स्य पालन योजना के तहत जाल व आइस बॉक्स वितरण 05 कृषकों को बैटरी स्प्रेयर, 08 को उन्नत उड़द बीज 27 हितग्राहियों को आयुष्मान कार्ड टीबी मरीजों को निक्षय पोषण किट श्रमिकों को श्रम कार्ड आय, जाति, निवास प्रमाण पत्र वितरण 04 श्रवणबाधितों को श्रवण यंत्र, 04 बुजुर्गों को छड़ी प्रधानमंत्री आवास योजना (ग्रामीण) के हितग्राहियों को पूर्णता प्रमाण पत्र योजनाओं से जुड़ने की अपील

एग्रीस्टेक व आयुष्मान पंजीयन पर जोर

कलेक्टर ने किसानों से एग्रीस्टेक पोर्टल में पंजीयन कराने तथा प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि एवं फसल बीमा योजना का लाभ लेने की अपील की। साथ ही आयुष्मान कार्ड एवं श्रम कार्ड बनवाने हेतु ग्रामीणों को प्रेरित किया।

जल संरक्षण और सड़क सुरक्षा पर चिंता

हेलमेट उपयोग की अपील कलेक्टर ने भविष्य में संभावित जल संकट को देखते हुए जल संरक्षण में जनभागीदारी सुनिश्चित करने का आह्वान किया। साथ ही सड़क दुर्घटनाओं पर चिंता व्यक्त करते हुए दोपहिया वाहन चालकों से अनिवार्य रूप से हेलमेट उपयोग करने की अपील की।

स्वास्थ्य परीक्षण और निःशुल्क दवा वितरण

स्टॉलों में उमड़ी भीड़ शिविर में स्वास्थ्य एवं आयुष विभाग द्वारा स्वास्थ्य परीक्षण कर ग्रामीणों को निःशुल्क दवाइयाँ वितरित की गईं। विभिन्न विभागों के स्टॉलों में बड़ी संख्या में ग्रामीणों ने पहुंचकर योजनाओं की जानकारी एवं लाभ प्राप्त किया।

जिला प्रशासन द्वारा वनांचल क्षेत्र में आयोजित इस वर्ष के प्रथम जिला स्तरीय जनसमस्या निवारण शिविर ने प्रशासन और जनता के बीच सीधा संवाद स्थापित कर समस्याओं के त्वरित समाधान का प्रभावी उदाहरण प्रस्तुत किया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!