E-Paperदुनियादेश

गेमु लाल कुंजाम बने भाजपा उत्तर मंडल अनुसूचित जनजाति मोर्चा अध्यक्ष

राजनांदगाव छत्तीसगढ़

कार्यकारिणी की घोषणा

भारतीय जनता पार्टी अनुसूचित जनजाति मोर्चा जिला एवं मंडल राजनांदगांव की नई कार्यकारिणी की घोषणा कर दी गई है। यह घोषणा प्रदेश अध्यक्ष किरण सिंहदेव, संगठन मंत्री पवन कुमार साय, अनुसूचित जनजाति मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष सत्यनारायण सिंह तथा जिला अध्यक्ष कोमल सिंह राजपूत की अनुशंसा पर की गई जिला अध्यक्ष गोपाल सिंह भूआर्य ने शुक्रवार को अपनी टीम घोषित की।

गेमू लाल कुंजाम को बड़ी जिम्मेदारी

नई कार्यकारिणी में आदिवासी नेता गेमु लाल कुंजाम को अनुसूचित जनजाति मोर्चा का उत्तर मंडल अध्यक्ष नियुक्त किया गया है। उनकी नियुक्ति को संगठन में एक महत्वपूर्ण निर्णय माना जा रहा है।

जताया आभार

गेमु लाल कुंजाम ने अपनी नियुक्ति पर प्रदेश संगठन, जिला नेतृत्व एवं मंडल पदाधिकारियों का हृदय से आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि एक छोटे कार्यकर्ता को संगठन ने बड़ी जिम्मेदारी देकर सम्मानित किया है, जिसका वे पूरी निष्ठा और समर्पण के साथ निर्वहन करेंगे उन्होंने जिला अध्यक्ष गोपाल सिंह भूआर्य, भाजपा जिला अध्यक्ष कोमल सिंह राजपूत एवं उत्तर मंडल अध्यक्ष सुमित सिंह भाटिया के प्रति विशेष आभार प्रकट किया।

नेताओं ने दी शुभकामनाएं

इस अवसर पर राजनांदगांव विधायक एवं पूर्व मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह, सांसद संतोष पांडे, महापौर मधुसूदन यादव, पूर्व सांसद अभिषेक सिंह, छत्तीसगढ़ पर्यटन मंडल आयोग अध्यक्ष नीलू शर्मा, कर्मकार मंडल अध्यक्ष योगेश दत्त मिश्रा, विधायक प्रतिनिधि संतोष अग्रवाल, पूर्व जिला अध्यक्ष रमेश पटेल एवं जिला महामंत्री सौरभ कोठारी सहित अन्य पदाधिकारी उपस्थित रहे।

क्षेत्र में खुशी की लहर

गेमु लाल कुंजाम की नियुक्ति पर राजनांदगांव जिले सहित प्रदेश भर के समाज प्रमुखों, महिला-पुरुषों एवं युवाओं में हर्ष व्याप्त है। समर्थकों ने इसे संगठन को मजबूती देने वाला निर्णय बताया है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!