E-Paperछत्तीसगढ़दुनियादेश

फागुन महोत्सव का चतुर्थ दिवस

राजनांदगाव छत्तीसगढ़

अखंड ज्योति पाठ आज दोपहर 2 बजे से

राजनंदगांव। श्री श्याम परिवार मित्र मंडल द्वारा आयोजित चार दिवसीय 31वें फागुन महोत्सव के चतुर्थ दिवस, फागुन शुक्ल द्वादशी शनिवार 28 फरवरी को श्री श्याम अखंड ज्योति पाठ दोपहर 2:00 बजे से उदयाचल प्रांगण में प्रारंभ होगा।

कोलकाता के भजन गायक रहेंगे उपस्थित

गुरप्रीत सिंह और रानी कौर का संगीतमय पाठ महोत्सव में कोलकाता के परम श्याम सेवक गुरप्रीत सिंह एवं श्याम दिवानी रानी कौर अपनी सुमधुर वाणी में संगीतमय श्री श्याम अखंड ज्योति पाठ एवं भजनों की प्रस्तुति देंगे। संस्कारधानी की लगभग 108 से अधिक माताएं, बहनें एवं श्रद्धालु सामूहिक रूप से पाठ में शामिल होंगे। इस अवसर पर अखंड ज्योति प्रज्वलित की जाएगी, जिसमें भक्तगण आहुति प्रदान करेंगे।

सेवार्थियों की भूमिका श्रृंगार, भोग और पान सेवा

चतुर्थ दिवस श्रृंगार के सेवार्थी विजय अग्रवाल एवं पवन अग्रवाल (डोंगरगढ़) रहेंगे। छप्पन भोग की सेवा शिव सिद्धार्थ अग्रवाल (शांति ट्रेडर्स) तथा पान भोग की सेवा मनीषा कार्तिक अग्रवाल द्वारा की जाएगी।

तृतीय दिवस रहा भक्तिमय भजनों पर झूमे श्रद्धालु

मंडल अध्यक्ष सौरभ अग्रवाल ने बताया कि तृतीय दिवस फागुन शुक्ल एकादशी को कोलकाता की श्याम दीवानी जानवी शर्मा, निशा सोनी एवं परम श्याम सेवक रवि बेरीवाल ने ओजस्वी भजनों की प्रस्तुति दी। फागुनी मस्ती से भरे भजनों पर श्रद्धालु झूम उठे। इत्र, केशर, गुलाबजल की फुहार और फूलों की वर्षा के बीच भक्तों ने भक्ति रस का आनंद लिया तथा अखंड ज्योति में श्रद्धापूर्वक आहुति अर्पित की।

महाआरती व भंडारा रात्रि 7 बजे महाआरती

अखंड ज्योति पाठ के पश्चात रात्रि 7:00 बजे महाआरती होगी। तत्पश्चात सवामनी भंडारा प्रसादी का आयोजन किया जाएगा। आयोजन समिति ने सभी श्रद्धालु भक्तों एवं माता-बहनों से अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित होकर धर्म लाभ प्राप्त करने का आग्रह किया है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!