E-Paperदुनियादेशराज्य

दो पालियों में हुआ आयोजन, बड़ी संख्या में अधिकारी-कर्मी रहे मौजूद

बालोद छत्तीसगढ़

बालोद, 18 फरवरी 2026

कलेक्टर के निर्देश पर प्रशिक्षण

जिले में ई-ऑफिस के समुचित क्रियान्वयन के लिए कलेक्टर श्रीमती दिव्या उमेश मिश्रा के निर्देशानुसार संयुक्त जिला कार्यालय के सभाकक्ष में प्रशिक्षण आयोजित किया गया। प्रशिक्षण दो पालियों में संपन्न हुआ, जिसमें बड़ी संख्या में अधिकारी-कर्मचारियों ने भाग लिया।

वरिष्ठ अधिकारियों की उपस्थिति

कार्यक्रम में अपर कलेक्टर श्री चन्द्रकांत कौशिक, संयुक्त कलेक्टर श्रीमती मधु हर्ष, डिप्टी कलेक्टर श्रीमती प्राची ठाकुर सहित राज्य एनआईसी टीम के मास्टर ट्रेनर्स प्रोजेक्ट इंजीनियर मुस्कान जादवानी, प्रोजेक्ट लीडर पूजा सेनपाल और डीआईओ श्री डी.एल. भारद्वाज उपस्थित रहे।

ई-ऑफिस की विस्तृत जानकारी

प्रशिक्षण में प्रशासनिक कार्यों में पारदर्शिता, गति और जवाबदेही बढ़ाने के उद्देश्य से ई-ऑफिस प्रणाली की बारीकियों पर प्रकाश डाला गया। इसमें डिस्पैच, पत्राचार, नोटशीट, डिजिटल हस्ताक्षर और फाइल ट्रैकिंग सिस्टम की विस्तृत जानकारी दी गई।

ई-एचआरएमएस पर मार्गदर्शन

ई-एचआरएमएस के अंतर्गत सेवा पुस्तिका, अवकाश, पदस्थापना सहित अन्य प्रक्रियाओं के ऑनलाइन प्रबंधन की जानकारी प्रदान की गई।

स्पैरो पोर्टल की जानकारी

स्पैरो पोर्टल के माध्यम से वार्षिक गोपनीय प्रतिवेदन की प्रविष्टि, मूल्यांकन प्रक्रिया और अचल संपत्ति विवरण प्रस्तुत करने संबंधी मार्गदर्शन दिया गया। इससे प्रक्रिया अधिक गतिशील और पेपरलेस बनेगी।

प्रश्नों का समाधान

प्रशिक्षण के दौरान अधिकारी-कर्मचारियों द्वारा पूछे गए प्रश्नों का समाधान किया गया। साथ ही कार्यालयीन कार्यप्रणाली को डिजिटल, पारदर्शी, त्वरित और पेपरमुक्त बनाने का संकल्प लिया गया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!