
छत्रपति शिवाजी पार्क में हजारों दीप प्रज्ज्वलित, शोभायात्रा और भंडारे में उमड़ा जनसैलाब
राजनांदगांव में हिंदवी स्वराज के संस्थापक छत्रपति शिवाजी महाराज की जयंती श्रद्धा और उत्साह के साथ मनाई गई। छत्रपति शिवाजी पार्क में आयोजित कार्यक्रम में हजारों श्रद्धालु शामिल हुए और दीप प्रज्ज्वलित कर शिवाजी महाराज को नमन किया।


कार्यक्रम से पहले शहर में भव्य शोभायात्रा निकाली गई, जिसमें युवाओं ने ढोल-नगाड़ों और जयघोष के साथ भाग लिया। पूरा शहर शिवमय हो गया। इसके बाद पार्क परिसर में शिवाजी महाराज की प्रतिमा के समक्ष भव्य आरती की गई और श्रद्धालुओं के लिए भंडारे का आयोजन किया गया।
इस अवसर पर हेमा देशमुख ने कहा कि शिवाजी महाराज हम सभी के लिए प्रेरणा स्रोत हैं और उनके आदर्शों को अपनाकर राष्ट्र निर्माण संभव है। वहीं सुदेश देशमुख ने युवाओं के उत्साह को सकारात्मक संदेश बताया।
विपिन यादव ने कहा कि ऐसे आयोजन समाज को एकजुट करते हैं और हमें अपनी विरासत पर गर्व करना सिखाते हैं। कार्यक्रम के अंत में गणेश पवार ने सभी उपस्थितजनों का आभार व्यक्त किया।




