
राजनांदगांव।
थाना बसंतपुर पुलिस ने CEIR पोर्टल की मदद से 10 नग गुम मोबाइल (कुल कीमत लगभग ₹1,50,000) बरामद कर उनके स्वामियों को विधिवत सुपुर्द कर दिया। यह कार्रवाई पुलिस अधीक्षक अंकिता शर्मा के निर्देश पर की गई।
वरिष्ठ अधिकारियों के मार्गदर्शन में अभियान
अभियान अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक कीर्तन राठौर एवं नगर पुलिस अधीक्षक वैशाली जैन के मार्गदर्शन तथा थाना प्रभारी निरीक्षक एमन साहू के नेतृत्व में संचालित किया गया।
आवेदनों पर त्वरित कार्रवाई
थाना बसंतपुर में प्राप्त आवेदनों के आधार पर गुम मोबाइलों की गंभीरता से पतासाजी की गई। CEIR पोर्टल के माध्यम से त्वरित तकनीकी कार्यवाही कर विभिन्न कंपनियों के मोबाइल बरामद किए गए और आवेदकों को सुपुर्दनामा पर सौंपे गए।
जनवरी में भी मिली सफलता
उल्लेखनीय है कि जनवरी 2026 में भी इसी अभियान के तहत 12 नग मोबाइल (कीमत लगभग ₹1,70,000) बरामद कर संबंधित आवेदकों को लौटाए जा चुके हैं।
पुलिस के प्रति जताया आभार
अपने गुम मोबाइल वापस मिलने पर प्रार्थीगणों ने जिला राजनांदगांव पुलिस एवं थाना बसंतपुर पुलिस की कार्यवाही की सराहना करते हुए आभार व्यक्त किया।
आम जनता से अपील
पुलिस ने आम जनता से अपील की है कि लावारिस या गुम मोबाइल मिलने पर उसका उपयोग न करें, बल्कि निकटतम थाना में जमा करें। गुम मोबाइलों की पतासाजी का अभियान आगे भी निरंतर जारी रहेगा।
इनकी रही सराहनीय भूमिका
इस कार्यवाही में निरीक्षक एमन साहू (थाना प्रभारी बसंतपुर), सीसीटीएनएस आरक्षक भवानी थनापति, आरक्षक भुनेश्वर जाqयसी एवं अन्य स्टाफ की सराहनीय भूमिका रही।




