
कांग्रेस मीडिया पैनलिस्ट अभिमन्यु उदय मिश्रा ने सौंपा ज्ञापन
राजनांदगांव। विकासखंड डोंगरगांव के ग्राम बमनीभाटा स्थित शासकीय हाई स्कूल में विद्यालय की बेंचों को कथित रूप से बेचे जाने की शिकायत सामने आई है। मामले को गंभीर बताते हुए अभिमन्यु उदय मिश्रा ने साथियों के साथ जिला शिक्षा अधिकारी के नाम ज्ञापन सौंपा।
ग्रामीणों के पास बेंच ले जाते फोटो वायरल
ज्ञापन में उल्लेख किया गया है कि कुछ ग्रामीणों द्वारा साइकिल में बेंच बांधकर ले जाए जाने के फोटो सामने आए हैं। यह दृश्य शिक्षा व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े करता है।
विद्यार्थियों के अधिकारों का हनन बताया
मिश्रा ने कहा कि यदि शासकीय विद्यालय की संपत्ति को इस प्रकार बाहर ले जाया जा रहा है, तो यह शासकीय संपत्ति का दुरुपयोग है। पहले से संसाधनों की कमी झेल रहे विद्यालय में बेंचों की कमी से छात्रों को फर्श पर बैठकर पढ़ाई करनी पड़ सकती है।
निष्पक्ष जांच और कड़ी कार्रवाई की मांग
ज्ञापन में निम्न मांगें रखी गईं—
पूरे मामले की तत्काल निष्पक्ष जांच
जिम्मेदार व्यक्तियों की पहचान कर कड़ी प्रशासनिक व विधिक कार्रवाई
विद्यालय फर्नीचर का भौतिक सत्यापन
विद्यार्थियों के लिए नई बेंचों की शीघ्र व्यवस्था
कार्रवाई नहीं हुई तो आंदोलन की चेतावनी
उत्तर ब्लॉक युवा कांग्रेस अध्यक्ष संदीप सोनी सहित अन्य कार्यकर्ताओं ने चेतावनी दी कि यदि दोषियों पर कार्रवाई नहीं हुई तो चरणबद्ध आंदोलन किया जाएगा।
जिला शिक्षा अधिकारी ने दिया जांच का आश्वासन
जिला शिक्षा अधिकारी प्रवास सिंह बघेल ने परीक्षा दौरे पर होने के कारण फोन पर मामले की जानकारी ली और ज्ञापन लेने के लिए सक्षम अधिकारी को निर्देशित किया। उन्होंने मामले की गंभीरता को देखते हुए त्वरित जांच कराने का आश्वासन दिया।




