E-Paperछत्तीसगढ़दुनियादेश

बंगाल चुनाव में नीलू शर्मा को अहम जिम्मेदारी

रायपुर छत्तीसगढ़

भाजपा का भरोसा

रायपुर। छत्तीसगढ़ पर्यटन मंडल के अध्यक्ष श्री नीलू शर्मा को भारतीय जनता पार्टी ने पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 के लिए महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपी है। इस सिलसिले में वे रविवार को बंगाल पहुंच गए।

मानबाजार की जिम्मेदारी

पार्टी ने उन्हें पुरूलिया लोकसभा क्षेत्र अंतर्गत मानबाजार विधानसभा क्षेत्र की जिम्मेदारी दी है। पार्टी नेतृत्व द्वारा जताए गए विश्वास पर श्री शर्मा ने आभार व्यक्त किया है।

संगठन में सक्रिय भूमिका

श्री शर्मा का यह दायित्व संगठनात्मक दृष्टि से अहम माना जा रहा है। वे लंबे समय से संगठन में सक्रिय रहे हैं और उनकी कार्यशैली की पार्टी नेतृत्व द्वारा कई बार सराहना की गई है।

निभाएंगे पूरी निष्ठा से दायित्व

श्री शर्मा ने कहा कि वे पूरी निष्ठा और समर्पण के साथ जिम्मेदारी का निर्वहन करेंगे तथा पार्टी के विजय संकल्प को साकार करने में कोई कसर नहीं छोड़ेंगे।

कई राज्यों का अनुभव

ज्ञात हो कि वे पूर्व में बिहार, असम, उत्तराखण्ड, हिमाचल प्रदेश, गुजरात, मध्य प्रदेश और उत्तर प्रदेश जैसे राज्यों में विधानसभा चुनाव के दौरान संगठनात्मक जिम्मेदारियां निभा चुके हैं, जहां उनकी सक्रिय भूमिका से पार्टी प्रत्याशियों को सफलता मिली थी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!