E-Paperछत्तीसगढ़दुनियादेश

अवैध बिक्री के विरोध में ज्ञापन

राजनांदगाव छत्तीसगढ़

अजीत जोगी युवा मोर्चा ने शराब दुकानों में अवैध रूप से चखना, पानी पाउच और डिस्पोजल सामग्री बेचे जाने के विरोध में अपर कलेक्टर को ज्ञापन सौंपा। यह ज्ञापन समसुल आलम के नेतृत्व में सौंपा गया।

प्रशासन को कराया अवगत

युवा मोर्चा के नेतृत्वकर्ता समसुल आलम ने बताया कि शासन द्वारा सिंगल यूज प्लास्टिक पर प्रतिबंध लगाए जाने के बावजूद शराब दुकानों के चखना सेंटरों में खुलेआम पानी पाउच और डिस्पोजल सामग्री बेची जा रही है। इसे नियमों का उल्लंघन बताते हुए कड़ी कार्रवाई की मांग की गई।

ज्ञापन अपर कलेक्टर रोहित टंडन को सौंपा गया, जो जिला कलेक्टर एवं आबकारी विभाग के नाम संबोधित था।

7 दिन का अल्टीमेटम

युवा मोर्चा ने चेतावनी दी है कि यदि 7 दिनों के भीतर संबंधित दुकानों पर कार्रवाई नहीं की गई, तो संगठन द्वारा आबकारी विभाग का घेराव किया जाएगा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!