E-Paperदुनियादेश

अरमुरकसा में 10 लाख के नाली निर्माण कार्य का भूमिपूजन

अरमुरकसा छतीसगढ़

ग्राम पंचायत अरमुरकसा में शाखा नहर नाली निर्माण विकास कार्य का भूमिपूजन जनपद सदस्य मंजू बैंस के मुख्य आतिथ्य में सम्पन्न हुआ। कार्यक्रम की अध्यक्षता ग्राम सरपंच हलधर गोरे ने की।

इस अवसर पर ग्राम पटेल रतन लाल ताराम, पंचायत के पंचगण एवं ग्रामीणजन विशेष रूप से उपस्थित रहे। सरपंच द्वारा अतिथियों का पुष्पमाला से स्वागत किया गया। विधिवत पूजा-अर्चना के पश्चात जनपद सदस्य मंजू बैंस के हाथों पहला गैंती चलाकर कार्य का शुभारंभ किया गया।

स्वागत भाषण में सरपंच हलधर गोरे ने कहा कि गांव लगातार विकास की राह पर आगे बढ़ रहा है। जनप्रतिनिधियों के सहयोग से गांव में अधोसंरचना विकास के साथ रोजगार के अवसर भी सृजित हो रहे हैं।

ग्राम पटेल रतन लाल ताराम ने कहा कि जनपद सदस्य मंजू बैंस के प्रयासों से गांव को लगातार विकास कार्यों की सौगात मिल रही है। मुक्तिधाम मार्ग पर जर्जर पुलिया के निर्माण हेतु 10 लाख रुपए की स्वीकृति मिलने पर उन्होंने आभार व्यक्त किया।

मुख्य अतिथि मंजू बैंस ने कहा कि क्षेत्र में विकास कार्यों की निरंतर शुरुआत से गांवों का समग्र विकास संभव हो रहा है। आगे भी क्षेत्र की हर समस्या के समाधान हेतु वे सतत प्रयासरत रहेंगी।

कार्यक्रम का संचालन पंचायत सचिव बीना टेकाम ने किया तथा आभार प्रदर्शन रोजगार सहायक भीष्म धनकर ने किया। इस अवसर पर उपसरपंच ओमप्रकाश भूआर्य, पूर्व सरपंच सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण उपस्थित रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!