E-Paperछत्तीसगढ़दुनियादेशराज्य

32 नाम विलोपन की कोशिश नाकाम

राजनांदगाव छत्तीसगढ़

कांग्रेस ने किया भंडाफोड़

राजनांदगांव। शहर के राजेंद्र प्रसाद वार्ड में 32 मतदाताओं के नाम मतदाता सूची से विलोपित करने का प्रयास कांग्रेसजनों की सजगता से विफल हो गया। फार्म-7 के जरिए मतदाताओं को “स्थायी रूप से स्थानांतरित” दर्शाकर उनके नाम हटाने की कोशिश की गई थी, जिसका खुलासा कांग्रेस नेता आसिफ अली ने किया।

तहसीलदार से की मुलाकात सूची का कराया परीक्षण

अंतिम मतदाता सूची के प्रकाशन के बाद आसिफ अली ने तहसीलदार से भेंट कर पूरे मामले की जानकारी दी। तहसीलदार ने सूची का अवलोकन कर स्पष्ट किया कि ज्ञापन में उल्लेखित सभी 32 नाम अंतिम मतदाता सूची में विधिवत दर्ज हैं। इससे यह सुनिश्चित हुआ कि किसी भी पात्र मतदाता का नाम विलोपित नहीं किया गया है।

प्रशासन को दिया धन्यवाद पारदर्शिता की सराहना

आसिफ अली ने निष्पक्ष जांच और किसी भी मतदाता का नाम न हटने देने के लिए तहसीलदार का आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि प्रशासन की पारदर्शी कार्यवाही से लोकतांत्रिक प्रक्रिया पर आमजन का विश्वास मजबूत होता है।

वरिष्ठ नेताओं का जताया आभार साथ खड़े रहे कांग्रेसी

इस पूरे प्रकरण में सहयोग देने वाले वरिष्ठ कांग्रेसजनों—पूर्व अध्यक्ष कुलबीर सिंह छाबड़ा, पूर्व महापौर हेमा देशमुख, शहर कांग्रेस कमेटी के पूर्व कार्यवाहक अध्यक्ष रमेश डाकलिया, जिला कांग्रेस कमेटी के प्रवक्ता अनीस खान, अमित चंद्रवंशी, पार्षद छोटे लाल रामटेके, मण्डल अध्यक्षगण तथा अन्य समर्पित कार्यकर्ताओं—के प्रति भी आसिफ अली ने आभार जताया।

मताधिकार की रक्षा का संकल्प कांग्रेस रहेगी सजग

आसिफ अली ने दोहराया कि कांग्रेस पार्टी मताधिकार की रक्षा के लिए सदैव सजग रहेगी और भविष्य में भी किसी भी प्रकार की गड़बड़ी के खिलाफ आवाज बुलंद करती रहेगी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!