
बालोद।
शासकीय प्राथमिक शाला गंजपारा, बालोद में आज नेवता भोज का सफल एवं भावनात्मक आयोजन किया गया। यह नेवता भोज शशिकला रंजन कुलदीप द्वारा विद्यालय के नन्हे विद्यार्थियों के लिए आयोजित किया गया, जिसमें बच्चों ने बड़े ही उत्साह और खुशी के साथ सहभागिता की।
स्नेहपूर्वक कराया गया भोजन
कार्यक्रम के दौरान बच्चों को प्रेम और आत्मीयता के साथ स्वादिष्ट भोजन कराया गया। नेवता भोज के चलते विद्यालय परिसर में खुशी, उल्लास और अपनापन भरा माहौल देखने को मिला। बच्चों के चेहरों पर संतोष और मुस्कान स्पष्ट दिखाई दी।
शिक्षक व शाला प्रबंधन समिति रही उपस्थित
इस अवसर पर शासकीय प्राथमिक शाला गंजपारा की प्रधान पाठक श्रीमती भगवती सिन्हा विशेष रूप से उपस्थित रहीं।
साथ ही सहायक शिक्षक श्री राकेश भेड़िया, श्रीमती लीना देहारी तथा शाला प्रबंधन समिति की अध्यक्ष श्रीमती किरण कौशिक भी कार्यक्रम में शामिल हुए।
पुनीत पहल की सराहना
उपस्थित शिक्षकों एवं शाला प्रबंधन समिति के सदस्यों ने इस सराहनीय पहल की मुक्तकंठ से प्रशंसा करते हुए आयोजक शशिकला रंजन कुलदीप को धन्यवाद ज्ञापित किया।
सामाजिक सद्भावना का संदेश
नेवता भोज के माध्यम से विद्यार्थियों को आपसी सहयोग, सामाजिक सहभागिता और सद्भावना का संदेश मिला। इस तरह के आयोजनों से बच्चों में संस्कार, अपनापन और सामाजिक जिम्मेदारी की भावना विकसित होती है।




