E-Paperखेलछत्तीसगढ़दुनियादेश

संस्कार इलेवन क्रिकेट महासमर का भव्य समापन, बजरंग इलेवन ने जीता खिताब चार दिवसीय प्रतियोगिता में 32 टीमों ने लिया भाग, खेल प्रेमियों में दिखा जबरदस्त उत्साह

बालोद छत्तीसगढ़

बालोद।

शहर में खेल प्रतिभाओं को मंच देने के उद्देश्य से संस्कार इलेवन क्रिकेट क्लब द्वारा आयोजित क्रिकेट महासमर का सफलतापूर्वक समापन हुआ। संस्कार शाला मैदान में आयोजित इस चार दिवसीय क्रिकेट प्रतियोगिता में बालोद सहित आसपास के ग्रामीण अंचलों से कुल 32 टीमों ने हिस्सा लिया।

रोमांचक मुकाबलों के बाद बालोद की बजरंग इलेवन टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए प्रतियोगिता का खिताब अपने नाम किया। वहीं कुसुमकसा की टीम उपविजेता रही, जबकि बालोद इलेवन ने तृतीय स्थान प्राप्त कर सराहनीय प्रदर्शन किया।

समापन समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में भाजपा युवा नेता सौरभ जैन, शहर कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष विनोद शर्मा, पार्षद वार्ड 16 सुमित शर्मा, पार्षद वार्ड 12 पप्पू यादव, जिला अध्यक्ष अल्पसंख्यक मोर्चा समीर खान, राहुल सोनी (उपाध्यक्ष BJYM) एवं राहुल साहू (महामंत्री BJYM) विशेष रूप से उपस्थित रहे। अतिथियों ने खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन करते हुए खेल को अनुशासन और टीम भावना का माध्यम बताया।

इस अवसर पर संस्कार समिति के अध्यक्ष सन्नी ढीमर एवं संस्कार इलेवन समिति द्वारा सभी खिलाड़ियों और अतिथियों का आभार व्यक्त करते हुए स्मृति चिन्ह भेंट किए गए। आयोजन को लेकर खेल प्रेमियों में खासा उत्साह देखने को मिला और प्रतियोगिता को सफल बनाने में समिति की सराहना की गई।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!