E-Paperछत्तीसगढ़दुनियादेश

जी रामजी योजना पर कांग्रेस जनता को गुमराह न करे: शिव वर्मा ओछी राजनीति छोड़कर जनहित में काम करे कांग्रेस, योजना से मनरेगा से अधिक मिल रहा लाभ

राजनांदगांव छत्तीसगढ़

राजनंदगांव

नगर निगम की वरिष्ठ भाजपा पार्षद शिव वर्मा ने केंद्र सरकार की वीबी-जी रामजी योजना को लेकर कांग्रेस पार्टी पर जनता को भ्रमित करने और भड़काने का आरोप लगाया है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस इस जनकल्याणकारी योजना के खिलाफ बेबुनियाद आरोप लगाकर ओछी राजनीति कर रही है, जिसे जनता अब समझ चुकी है।

शिव वर्मा ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में शुरू की गई वीबी-जी रामजी योजना गरीब, मजदूर और ग्रामीण वर्ग के लिए अत्यंत लाभकारी सिद्ध हो रही है। इस योजना के तहत लोगों को मनरेगा से भी अधिक स्पष्ट, प्रत्यक्ष और पारदर्शी लाभ मिल रहा है। रोजगार, आय और सामाजिक सुरक्षा के अवसर बढ़े हैं, जिससे जरूरतमंद परिवारों में खुशी और संतोष का माहौल है।

उन्होंने आरोप लगाया कि कांग्रेस यह जानते हुए भी कि योजना से आम जनता को सीधा फायदा मिल रहा है, अपनी राजनीतिक जमीन बचाने के लिए भ्रम फैलाने का प्रयास कर रही है। लेकिन जनता अब जागरूक है और ऐसे हथकंडों में आने वाली नहीं है।

शिव वर्मा ने कांग्रेस को सलाह दी कि यदि वह वास्तव में जनता की हितैषी है तो झूठे प्रचार और विरोध की राजनीति छोड़कर विकास कार्यों में सहयोग करे। उन्होंने स्पष्ट किया कि भाजपा सरकार निरंतर जनहित में काम कर रही है और जनता का भरोसा भाजपा के साथ है।

अंत में उन्होंने कहा कि आने वाले समय में भी भाजपा जनकल्याणकारी योजनाओं के माध्यम से समाज के अंतिम व्यक्ति तक विकास की रोशनी पहुंचाने का कार्य करती रहेगी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!