Uncategorized

ग्राम खरथुली में निषाद समाज ने मनाई भक्त गुहा निषाद जयंती विधायक संगीता सिन्हा और जिलाध्यक्ष चन्द्रेश हिरवानी की उपस्थिति में हुआ भव्य आयोजन

खरथुली

ग्राम खरथुली में निषाद समाज द्वारा भक्त गुहा निषाद जयंती समारोह श्रद्धा और उत्साह के साथ मनाया गया। कार्यक्रम में संजारी बालोद की लोकप्रिय विधायक श्रीमती संगीता सिन्हा मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुईं, जबकि कार्यक्रम की अध्यक्षता कांग्रेस कमेटी जिला अध्यक्ष श्री चन्द्रेश हिरवानी ने की!

कार्यक्रम का शुभारंभ विधायक श्रीमती सिन्हा द्वारा भगवान श्रीराम, माता सीता तथा निषाद समाज के राजा गुहा निषाद के छायाचित्र पर पूजा-अर्चना एवं दीप प्रज्वलन के साथ किया गया। अपने संबोधन में उन्होंने कहा कि भगवान गुहा निषादराज और मर्यादा पुरुषोत्तम श्रीराम की मित्रता अटूट विश्वास, समर्पण और सामाजिक समरसता का प्रतीक है। निषादराज का जीवन सेवा, निष्ठा और समाज को जोड़ने की प्रेरणा देता है। उनके आदर्श आज भी प्रासंगिक हैं और समाज को उनके बताए मार्ग पर चलकर संगठित व सशक्त बनना चाहिए।

 

वहीं जिलाध्यक्ष श्री चन्द्रेश हिरवानी ने अपने उद्बोधन में कहा कि निषाद समाज अपने गौरवशाली इतिहास के लिए जाना जाता है। रामायण काल में भगवान राम, माता सीता और लक्ष्मण को अपनी नाव से नदी पार कराने वाले निषादराज भगवान राम के परम मित्र के रूप में पूजनीय हैं। उनका जीवन त्याग, मित्रता और मानवता की मिसाल है।

 

कार्यक्रम में विधायक प्रतिनिधि श्री कमलेश श्रीवास्तव, ब्लॉक अध्यक्ष श्री नरेंद्र सिन्हा, कोषाध्यक्ष जमील बक्श, जिला प्रतिनिधि श्री वैभव साहू सहित निषाद समाज के अनेक गणमान्यजन और ग्रामवासी बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।

समारोह में समाज की एकजुटता, सांस्कृतिक गौरव और सामाजिक समरसता का संदेश प्रमुख रूप से उभरकर सामने आया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!