E-Paperछत्तीसगढ़दुनियादेश

गांधी जी की पुण्यतिथि पर शराब भट्टी बंद रखने की मांग, युवा कांग्रेस ने सौंपा ज्ञापन 30 जनवरी को शुष्क दिवस घोषित नहीं करने पर जताया विरोध, भट्टी खुली रहने पर आंदोलन की चेतावनी

बालोद छत्तीसगढ़

बालोद।

राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की पुण्यतिथि 30 जनवरी को शुष्क दिवस घोषित कर जिले की सभी शराब भट्टियां बंद रखने की मांग को लेकर युवा कांग्रेस बालोद ने जिला प्रशासन के समक्ष विरोध दर्ज कराया। इसी कड़ी में युवा कांग्रेस के पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने बालोद तहसीलदार को ज्ञापन सौंपा।

ज्ञापन में कहा गया कि महात्मा गांधी के विचारों और उनके देश की आज़ादी में दिए गए अमूल्य योगदान को सम्मान देते हुए पूर्व की सरकारों द्वारा उनकी जयंती एवं पुण्यतिथि पर शुष्क दिवस घोषित किया जाता रहा है। लेकिन वर्तमान समय में 30 जनवरी 2026 को गांधी जी की पुण्यतिथि होने के बावजूद जिला प्रशासन द्वारा शराब भट्टियों को बंद रखने संबंधी कोई आदेश जारी नहीं किया गया है, जो राष्ट्रपिता के सम्मान के विपरीत है।

युवा कांग्रेस ने आरोप लगाया कि भाजपा सरकार के कार्यकाल में महात्मा गांधी के नाम और उनके आदर्शों को दबाने का प्रयास किया जा रहा है। इसी के विरोध में युवा कांग्रेस ने प्रशासन से मांग की है कि 30 जनवरी को बालोद जिले की सभी देशी-विदेशी शराब भट्टियों को बंद किया जाए।

युवा कांग्रेस ने चेतावनी दी है कि यदि प्रशासन द्वारा भट्टियां बंद नहीं की गईं, तो संगठन द्वारा शराब भट्टियों के सामने “रघुपति राघव राजा राम, पतित पावन सीताराम” के जयघोष के साथ उग्र आंदोलन किया जाएगा।

इस दौरान युवा कांग्रेस के कई पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!