छत्तीसगढ़

बालोद पुलिस की बड़ी कार्रवाई: गांजा तस्करी में 3 युवक गिरफ्तार उड़ीसा से बालोद बिक्री के लिए ला रहे थे 4 किलो से अधिक गांजा

बालोद (छत्तीसगढ़)

बालोद (छत्तीसगढ़), 31 जनवरी 2026। जिले में नशे के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत बालोद पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने गांजा तस्करी करते हुए तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है, जो उड़ीसा से बालोद की ओर बिक्री के लिए गांजा ला रहे थे।

पुलिस अधीक्षक योगेश पटेल के निर्देशन, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक मोनिका ठाकुर के मार्गदर्शन और एसडीओपी बोनीफॉस एक्का के पर्यवेक्षण में अवैध मादक पदार्थों के विरुद्ध अभियान चलाया जा रहा है।

मुखबिर सूचना पर घेराबंदी

दिनांक 30 जनवरी 2026 को पुलिस को सूचना मिली कि तीन व्यक्ति मोटरसाइकिल पैशन प्रो (CG 19 BA 6418) से चारामा से बालोद की ओर गांजा लेकर आ रहे हैं। सूचना के आधार पर ग्राम नर्रा रानीमाई मंदिर के पास चेकिंग प्वाइंट लगाकर घेराबंदी की गई।

डिग्गी से मिला गांजा

संदिग्ध मोटरसाइकिल को रोककर पूछताछ की गई। तलाशी में डिग्गी से खाखी टेप में लिपटा हुआ गांजा बरामद हुआ। तौल करने पर कुल 4.082 किलोग्राम गांजा मिला, जिसकी अनुमानित कीमत ₹2,00,000 आंकी गई।

पुलिस ने आरोपियों के पास से तीन मोबाइल फोन (रेडमी, रियलमी, ओप्पो) तथा घटना में प्रयुक्त मोटरसाइकिल जब्त की। कुल जब्ती ₹2,45,000 की बताई गई है।

गिरफ्तार आरोपी    

1.महेन्द्र कुंजाम (25 वर्ष) – जिला कांकेर

2. जितेन्द्र निषाद (24 वर्ष) – जिला कांकेर

3. नोमेन्द्र रजक (19 वर्ष) – जिला कांकेर

तीनों के खिलाफ थाना बालोद में अपराध क्रमांक 58/2026, धारा 20(ख) नारकोटिक्स एक्ट के तहत मामला दर्ज कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया है।

बी-जामगांव में महिला गांजा विक्रेता गिरफ्तार

घर से 607 ग्राम गांजा और नकद रकम जब्त

बालोद पुलिस ने नशे के खिलाफ दूसरी कार्रवाई में ग्राम बी-जामगांव से एक महिला को गांजा बेचते हुए गिरफ्तार किया है।

घर में छिपाकर रखती थी गांजा

मुखबिर सूचना पर पुलिस टीम ने महिला धनेश्वरी शर्मा (26 वर्ष) के घर दबिश दी। तलाशी के दौरान घर के बाड़ी क्षेत्र और बाथरूम के पीछे छिपाकर रखे गए कैरी बैगों से गांजा बरामद हुआ।

तौल में कुल 607 ग्राम गांजा मिला, जिसकी कीमत ₹27,500 आंकी गई। साथ ही ₹1,000 नकद बिक्री रकम भी जब्त की गई।

कानूनी कार्रवाई

महिला आरोपी के खिलाफ थाना बालोद में अपराध क्रमांक 57/2026, धारा 20(ख) नारकोटिक्स एक्ट के तहत मामला दर्ज कर उसे न्यायिक रिमांड पर भेजा गया है।

पुलिस टीम की भूमिका

दोनों कार्रवाइयों में थाना बालोद के निरीक्षक शिशुपाल सिन्हा, सउनि गौकरण भंडारी सहित पुलिस स्टाफ की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!