
तनावमुक्त, आनंदमय और सकारात्मक जीवन की दिशा में लोगों को प्रेरित करने के उद्देश्य से ‘वाह जिंदगी वाह’ शिविर का आयोजन 26 से 30 दिसंबर तक किया जा रहा है। यह शिविर प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय के आत्मज्ञान भवन, आमापारा के पास स्थित मैदान में आयोजित होगा। शिविर प्रतिदिन शाम 6:30 से 8:00 बजे तक चलेगा।
अंतरराष्ट्रीय ट्रेनर देंगे मार्गदर्शन
इस शिविर में अंतरराष्ट्रीय ट्रेनर एवं प्रसिद्ध मोटिवेशनल स्पीकर प्रो. ईवी गिरीश (मुंबई) प्रतिभागियों को मार्गदर्शन देंगे। वे जीवन में संकल्प, संबंध और कर्म में मधुरता लाने की कला सिखाएंगे, जिससे व्यक्ति तनावमुक्त रहकर जीवन को खुशहाल बना सके।
नए वर्ष के लिए सकारात्मक ऊर्जा का संचार
शिविर का उद्देश्य प्रतिभागियों को आने वाले नए वर्ष के लिए उत्साह, उमंग और सकारात्मक ऊर्जा से भरना है। प्रो. गिरीश तनावमुक्त जीवन के रहस्य, जीवन की चुनौतियों का सामना करने के व्यावहारिक उपाय और आंतरिक शक्ति को जागृत करने के सरल तरीकों पर प्रकाश डालेंगे।
30 वर्षों का अनुभव, हजारों जीवनों में बदलाव
प्रो. ईवी गिरीश पिछले 30 वर्षों से राजयोग ध्यान विधियों, ईश्वर प्रदत्त बुद्धिमत्ता और गहन आध्यात्मिक अंतर्दृष्टि के माध्यम से लोगों के जीवन में सकारात्मक परिवर्तन ला रहे हैं।
देश की प्रमुख संस्थाओं में दे चुके हैं प्रशिक्षण
उन्होंने इसरो, भारतीय सेना (असम राइफल्स), नाबार्ड, रिलायंस इंडस्ट्रीज, टाटा इंस्टीट्यूट, स्टेट बैंक ऑफ इंडिया, सहित कई विश्वविद्यालयों और आईआईएम्स में नेतृत्व विकास, संबंध प्रबंधन, तनाव प्रबंधन, ऊर्जा जागरण और माइंड पावर जैसे विषयों पर विशेष प्रशिक्षण दिया है।
- निःशुल्क प्रवेश, पंजीयन अनिवार्य
- शिविर में भाग लेने के लिए प्रवेश पूर्णतः निःशुल्क रखा गया है, हालांकि पंजीयन अनिवार्य है। आयोजन के प्रचार-प्रसार के लिए शहर में आमंत्रण कार्ड वितरित किए जा रहे हैं तथा प्रमुख स्थानों पर होर्डिंग्स लगाई गई हैं। शिविर को लेकर तैयारियां जोरों पर हैं।




