E-Paperछत्तीसगढ़टॉप न्यूज़दुनियादेश

सुपारी कांड में सरपंच सहित दो आरोपी गिरफ्तार, पहले भी पाँच भेजे जा चुके हैं जेल

बालोद छत्तीसगढ़

बालोद।

हमर राज पार्टी के जिला अध्यक्ष एवं पत्रकार की कार में आग लगाने के मामले में आरोपियों को सहयोग देने वाले ग्राम अंगारी की सरपंच ममता डडसेना और उनके सहयोगी श्यामू यादव उर्फ रिंकू को बालोद पुलिस ने गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया। इससे पहले पुलिस पाँच अन्य आरोपियों को भी गिरफ्तार कर जेल भेज चुकी है।

मामले का संक्षिप्त विवरण

1 दिसंबर 2025 की रात लगभग 9 बजे वार्ड क्रमांक 20, बुढ़ापारा (पार्रास) निवासी देवेन्द्र साहू की कार (सीजी 24 W 7166), जो उनके घर की बाउंड्री के भीतर खड़ी थी, अज्ञात व्यक्तियों ने आग के हवाले कर दी। घटना के बाद उनकी रिपोर्ट पर अपराध क्रमांक 527/2025, धारा 326(जी), 3(5) बीएनएस के तहत मामला दर्ज कर विवेचना शुरू की गई।

उच्च अधिकारियों के निर्देशन में कार्रवाई प्रकरण की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक बालोद योगेश पटेल, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक मोनिका ठाकुर, एसडीओपी देवांश सिंह राठौर के मार्गदर्शन में थाना बालोद एवं साइबर सेल की संयुक्त टीम ने कार्रवाई की। पहले पाँच आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेजा जा चुका है।

इन आरोपियों से पूछताछ में सामने आया कि जिल जेल में निरुद्ध अश्वनी डडसेना के निर्देश पर उसकी पत्नी ममता डडसेना एवं सहयोगी श्यामू यादव उर्फ रिंकू ने दल्लीराजहरा के आरोपियों को हमला करने के लिए सुपारी दी थी।

दोनों ने आरोपियों को पीड़ित का पता बताया,खर्च के लिए रुपये उपलब्ध कराए, और अन्य सुविधाएँ मुहैया कराई थीं।

दो नए आरोपी गिरफ्तार पुलिस ने दोनों को हिरासत में लेकर पूछताछ की, जिसमें आरोपों की पुष्टि होने पर दिनांक 07.12.2025 को विधिवत गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया।

गिरफ्तार आरोपी:

1. ममता डडसेना, पति अश्वनी डडसेना, उम्र 53 वर्ष, निवासी ग्राम अंगारी, जिला बालोद

2. श्यामू यादव उर्फ रिंकू यादव, पिता मिलन यादव, उम्र 38 वर्ष, निवासी ग्राम ढौर, थाना उतई, जिला दुर्ग

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!