छत्तीसगढ़दुनियादेशराज्य

राज्य स्तरीय युवक-युवती सम्मेलन एवं शपथ ग्रहण समारोह 7 दिसंबर को साहू सदन में उप मुख्यमंत्री अरुण साव समेत कई VIP अतिथि होंगे शामिल

राजनांदगांव छत्तीसगढ़

राजनांदगांव।

जिला साहू संघ द्वारा प्रतिवर्ष आयोजित किए जाने वाले राज्य स्तरीय युवक-युवती परिचय सम्मेलन का आयोजन इस वर्ष भी 7 दिसंबर, रविवार को प्रातः 11 बजे से जिला साहू सदन, राजनांदगांव में भव्य रूप से किया जाएगा। इसी समारोह में तहसील साहू संघ के नवनिर्वाचित पदाधिकारियों एवं सदस्यों का शपथ ग्रहण, साथ ही सामाजिक दर्पण पत्रिका का विमोचन भी किया जाएगा।

जिला साहू संघ के अध्यक्ष भागवत साहू एवं महामंत्री नीलमणि साहू ने बताया कि कार्यक्रम की तैयारियों को लेकर सभी पदाधिकारियों की ओर से जोर-शोर से व्यवस्थाएँ की जा रही हैं। उनका कहना है कि परिचय सम्मेलन से समय और धन दोनों की बचत होती है, इसलिए समाज में इसका विशेष महत्व है।

इन अतिथियों की रहेगी विशेष उपस्थिति कार्यक्रम में प्रदेश के कई गणमान्य अतिथि शिरकत करेंगे, जिनमें प्रमुख हैं—

माननीय अरुण कुमार साव, उप मुख्यमंत्री, छत्तीसगढ़ (मुख्य अतिथि) माननीय डॉ. नीरेन्द्र साहू, अध्यक्षता माननीय मोतीलाल साहू, विधायक रायपुर ग्रामीण एवं पूर्व अध्यक्ष छ.ग. साहू संघ माननीय संदीप साहू, विधायक कसडोल एवं राष्ट्रीय युवा अध्यक्ष, अखिल भारतीय तैलिक महासभा माननीय भोलाराम साहू, विधायक खुज्जी माननीय दलेश्वर साहू, विधायक डोंगरगांव माननीया श्रीमती छन्नी साहू, पूर्व विधायक, खुज्जी माननीय जितेन्द्र साहू, अध्यक्ष, तेलघानी बोर्ड छ.ग. शासन माननीया श्रीमती किरण साहू, जिला पंचायत उपाध्यक्ष

कार्यक्रम की झलक सुबह 11 बजे संत शिरोमणि भक्त कर्मा माता जी के समक्ष दीप प्रज्ज्वलन, सामूहिक आरती एवं पूजा-अर्चना से शुभारंभ युवक-युवतियों का मंच पर क्रमवार परिचय दोपहर 2 बजे से अतिथि स्वागत, उद्बोधन एवं सांस्कृतिक प्रस्तुतियाँ तैयारियों में जुटा पूरा दल

कार्यक्रम को सफल बनाने में जिला साहू संघ की पूरी टीम निरंतर जुटी हुई है। इनमें प्रमुख रूप से चंद्रशेखर साहू, कुलेश्वर साहू, डॉ. महेश साहू, माधव साहू, अनिल साहू, भोजकुमार साहू, हृदय राम साहू, जगमोहन साहू, तुकाराम साहू आदि सदस्यों का विशेष योगदान बताया गया है।

जिला अध्यक्ष भागवत साहू, उपाध्यक्ष शैलेंद्र साहू, नीरा साहू, महामंत्री नीलमणि साहू और कोषाध्यक्ष नोबल साहू ने समाज के सभी बंधुओं से अपील की है कि वे निर्धारित समय पर कार्यक्रम में अपनी गरिमामय उपस्थिति दर्ज कराएं।

यह जानकारी मीडिया प्रकोष्ठ जिला उपाध्यक्ष एवं प्रवक्ता अंकालू साहू द्वारा प्रदान की गई।

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!