E-Paperछत्तीसगढ़दुनियादेश

कूंरा व खरोरा के अटल परिसरों का वर्चुअल लोकार्पण, विधायक अनुज शर्मा रहे शामिल सुशासन दिवस पर मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने किया 115 अटल परिसरों का वर्चुअल उद्घाटन “अटल जी ने छत्तीसगढ़ को बनाया, अब इसे सँवारने की ज़िम्मेदारी हम सबकी” – विधायक अनुज शर्मा

धरसींवा रायपुर छत्तीसगढ़

धरसींवा |

भारत रत्न स्व. अटल बिहारी वाजपेयी जी की जयंती एवं सुशासन दिवस के अवसर पर मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय द्वारा प्रदेशभर में 115 अटल परिसरों का वर्चुअल लोकार्पण किया गया। इस महत्वपूर्ण कार्यक्रम में धरसींवा विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत नगर पंचायत कूंरा एवं खरोरा के अटल परिसर भी शामिल रहे। कार्यक्रम में विधायक अनुज शर्मा विशेष रूप से उपस्थित रहे।

रक्तदान शिविर और कौशल विकास केंद्र का उद्घाटन

अटल जी की जयंती के अवसर पर ग्राम रैता में रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया, वहीं ग्राम धनेली में युवाओं एवं महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने के उद्देश्य से केयर स्किल फाउंडेशन द्वारा संचालित नि:शुल्क कौशल विकास प्रशिक्षण केंद्र का उद्घाटन किया गया। इन सभी कार्यक्रमों में विधायक अनुज शर्मा ने सहभागिता निभाई।

अटल जी को पुष्प अर्पित कर दी श्रद्धांजलि

विधायक अनुज शर्मा ने स्व. अटल बिहारी वाजपेयी जी के छायाचित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें नमन किया और उनकी दूरदर्शी सोच को स्मरण किया।

अटल जी का व्यक्तित्व राजनीति से परे था – अनुज शर्मा

इस अवसर पर विधायक अनुज शर्मा ने कहा कि आज का दिन हम सभी के लिए गौरव और भावुकता से भरा है। भारत रत्न श्रद्धेय अटल बिहारी वाजपेयी जी न केवल एक महान राजनेता थे, बल्कि वे भारतीय राजनीति के शिखर पुरुष और हम सभी के मार्गदर्शक थे। उनका व्यक्तित्व इतना विराट था कि उन्होंने सत्ता और विपक्ष—दोनों का समान सम्मान पाया।

सुशासन दिवस अटल जी के विचारों को समर्पित

विधायक शर्मा ने कहा कि अटल जी का मानना था कि सरकार सत्ता का साधन नहीं, बल्कि जनता की सेवा का माध्यम है। पोखरण परमाणु परीक्षण, स्वर्ण चतुर्भुज योजना और प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना जैसे ऐतिहासिक फैसलों से उन्होंने भारत को नई दिशा दी।

छत्तीसगढ़ को नई पहचान देने वाले नेता थे अटल जी

उन्होंने कहा कि अटल बिहारी वाजपेयी जी ने न केवल छत्तीसगढ़ राज्य का निर्माण किया, बल्कि इस माटी के स्वाभिमान को नई पहचान दी। 1 नवंबर 2000 को छत्तीसगढ़ राज्य का गठन उनके दृढ़ संकल्प और दूरदर्शिता का परिणाम था। उनका सपना था कि बस्तर से सरगुजा तक अंतिम व्यक्ति तक विकास पहुँचे।

हमने बनाया है, हम ही सँवारेंगे” – साझा संकल्प

विधायक अनुज शर्मा ने कहा, “अटल जी ने छत्तीसगढ़ राज्य को बनाया था और अब इसे सँवारने की ज़िम्मेदारी हम सबकी है। ‘हमने बनाया है, हम ही सँवारेंगे’ केवल नारा नहीं, बल्कि हमारा साझा संकल्प है। जब छत्तीसगढ़ विकसित होगा, तभी भारत विकसित होगा।”

कार्यक्रम में बड़ी संख्या में लोग रहे मौजूद

इस अवसर पर क्षेत्र के जनप्रतिनिधिगण, कार्यकर्तागण एवं बड़ी संख्या में क्षेत्रवासी उपस्थित रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!