E-Paperछत्तीसगढ़दुनियादेशराज्य

खेल में प्रतिद्वंदी, मैदान के बाहर मित्र—हर हार-जीत से मिलती है नई प्रेरणा : सौरभ जैनस्व. वरुण चंदेल स्मृति पांच दिवसीय क्रिकेट प्रतियोगिता का समापन, 16 टीमों ने लिया भाग

बालोद छत्तीसगढ़

बालोद।

युवाओं को मनोरंजन, खेल भावना और आपसी मेलभाव से जोड़ने के उद्देश्य से बालोद ब्लॉक के ग्राम खपरी (लाटाबोड़) में स्वर्गीय वरुण चंदेल की स्मृति में आयोजित पांच दिवसीय क्रिकेट प्रतियोगिता का उत्साहपूर्ण समापन हुआ। प्रतियोगिता में आसपास के अंचलों से कुल 16 टीमों ने हिस्सा लिया।

फाइनल मुकाबलों में मुजगहन की टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए प्रथम स्थान हासिल किया। वहीं ग्राम पेंड्री की टीम द्वितीय और ग्राम धौराभाटा की टीम तृतीय स्थान पर रही। प्रतियोगिता के समापन समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में भाजयुमो नेता सौरभ जैन तथा विशेष अतिथि के रूप में ग्राम सरपंच टकेश्वर कुंजाम उपस्थित रहे।

इस अवसर पर मुख्य अतिथि सौरभ जैन ने सभी खिलाड़ियों को बधाई देते हुए कहा कि खेल में हार-जीत दोनों समान रूप से महत्वपूर्ण हैं। हार हमें और बेहतर करने की प्रेरणा देती है। उन्होंने कहा कि खेल हमें टीम भावना, अनुशासन और भाईचारे की सीख देता है—मैदान के अंदर हम प्रतिद्वंदी हो सकते हैं, लेकिन मैदान के बाहर हमें मित्रवत व्यवहार बनाए रखना चाहिए।

विशेष अतिथि सरपंच टकेश्वर कुंजाम ने खिलाड़ियों और आयोजन समिति को सफल आयोजन के लिए धन्यवाद देते हुए कहा कि आगामी वर्षों में और भी बेहतर प्रतियोगिताएं आयोजित की जाएंगी, जिसके लिए हर संभव सहयोग दिया जाएगा।

समापन अवसर पर ग्राम खपरी के आशुतोष कौशिक, उपसरपंच टोमन कुंजाम, उकचंद निर्मलकर, मोहित नेताम, आयोजन समिति के वरिष्ठ सदस्य संजय जांगड़े, छन्नू मार्कण्डेय, तरुण टंडन सहित बड़ी संख्या में ग्रामवासी उपस्थित रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!