छत्तीसगढ़दुनिया

गुंडरदेही में हल्बा-हल्बी समाज ने धूमधाम से मनाया शक्ति दिवस, विधायक कुंवर सिंह निषाद हुए शामिल

गुंडरदेही (छत्तीसगढ़)

सीबी नवागांव में नवीन सामुदायिक भवन का लोकार्पण, विधायक ने बालिका शिक्षा पर दिया जोर

गुंडरदेही विधानसभा क्षेत्र के ग्राम घीना, सी बी नवागांव एवं पिनकापार (थाना) में हल्बा-हल्बी आदिवासी समाज द्वारा प्रति वर्ष आयोजित किया जाने वाला “शक्ति दिवस” समारोह इस वर्ष भी 26 दिसंबर को बड़े धूमधाम से मनाया गया। इस अवसर पर क्षेत्र के लोकप्रिय विधायक माननीय श्री कुंवर सिंह निषाद मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए और मां दंतेश्वरी माता के शक्ति रूप की पूजा कर क्षेत्रवासियों की खुशहाली की कामना की।

कार्यक्रम के दौरान ग्राम सी बी नवागांव में नवीन सामुदायिक भवन का लोकार्पण भी विधायक द्वारा किया गया। सभा को संबोधित करते हुए विधायक श्री निषाद ने कहा कि किसी भी समाज के विकास के लिए बेटियों की शिक्षा अत्यंत आवश्यक है। जो समाज शिक्षित होता है वही आगे बढ़ता है। उन्होंने कहा कि हल्बा आदिवासी समाज अपनी परंपराओं, संस्कृति और मूल्यों को संजोकर आगे बढ़ने वाला समाज है।

 

विधायक ने कहा कि ऐसे सामाजिक कार्यक्रमों से समाज की सभ्यता और संस्कृति का बोध होता है। उन्होंने शहीद गैंद सिंह के बलिदान और उनके योगदान को भी स्मरण करते हुए उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की।

इस अवसर पर कोदूराम दिल्लीवार (अध्यक्ष, ब्लॉक कांग्रेस कमेटी), गुलशन चंद्राकर (सदस्य जिला पंचायत बालोद), संजू चौधरी (महामंत्री), नरोत्तम रावटे, जिला कांग्रेस कमेटी महामंत्री केशव शर्मा, ललित हिरवानी, ललित भू आर्य, ईश्वर किसान (सरपंच), हिंसाराम भूआर्य, श्रीमती प्राणिका जैन (सरपंच), तरुण रजक (सरपंच), सुखी राम, राजेंद्र यादव, डालचंद जैन, मंगलू भंडारी, श्रीमती दुर्गा रावटे, गुहाराम पटेल, नरेंद्र निषाद, भारतलाल विश्वकर्मा सहित समाज के पदाधिकारी एवं बड़ी संख्या में महिलाएं उपस्थित रहीं।

कार्यक्रम में समाज के बालक-बालिकाओं द्वारा रंगारंग सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दी गईं, जिन्हें उपस्थित जनसमूह ने सराहा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!