
बालोद।
ग्राम सुंदरा में आयोजित राष्ट्रीय सेवा योजना (NSS) के 7 दिवसीय शिविर के अंतर्गत बौद्धिक परिचर्चा कार्यक्रम में छात्र-छात्राओं को साइबर अपराध से बचाव को लेकर जागरूक किया गया। कार्यक्रम के दौरान सोशल मीडिया से जुड़े अपराधों, ऑनलाइन ठगी एवं डिजिटल सुरक्षा के महत्वपूर्ण पहलुओं पर विस्तृत जानकारी दी गई।
यह जागरूकता कार्यक्रम पुलिस अधीक्षक बालोद श्री योगेश कुमार पटेल के दिशा-निर्देशन में, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्रीमती मोनिका ठाकुर के मार्गदर्शन तथा एसडीओपी श्री देवांश सिंह राठौर के पर्यवेक्षण में बालोद पुलिस द्वारा आयोजित किया गया।
दिनांक 20 दिसंबर 2025 को शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय बघमरा द्वारा ग्राम सुंदरा में आयोजित NSS शिविर के अंतर्गत विद्यार्थियों को साइबर अपराधों की जानकारी देते हुए उनसे सतर्क एवं जागरूक रहने का आह्वान किया गया।
साइबर जागरूकता अभियान के प्रमुख बिंदु कार्यक्रम में विद्यार्थियों को निम्न विषयों पर विस्तार से जानकारी दी गई—
1930 साइबर क्राइम हेल्पलाइन नंबर की उपयोगिता www.cybercrime.gov.in पर ऑनलाइन शिकायत दर्ज करने की प्रक्रिया अनजान लिंक पर क्लिक करने एवं OTP साझा करने के खतरे डिजिटल अरेस्ट से संबंधित धोखाधड़ी सोशल मीडिया अपराध एवं ऑनलाइन गेमिंग फ्रॉड APK फाइल डाउनलोड करने से मोबाइल हैकिंग एवं आर्थिक नुकसान की आशंका सुरक्षित इंटरनेट उपयोग, मजबूत पासवर्ड एवं व्यक्तिगत जानकारी गोपनीय रखने के उपाय
कार्यक्रम में रही सक्रिय सहभागिता इस अवसर पर साइबर सेल से प्रधान आरक्षक रूमलाल चुरेन्द्र, आरक्षक मनीष ठाकुर, कार्यक्रम अधिकारी राजेश कुमार भंडारी (व्याख्याता), शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय बघमरा के छात्र-छात्राएं एवं बड़ी संख्या में ग्रामीणजन उपस्थित रहे।
कार्यक्रम के अंत में विद्यार्थियों को साइबर अपराध से बचने हेतु सतर्क रहने एवं किसी भी संदिग्ध गतिविधि की तत्काल सूचना पुलिस को देने की अपील की गई।




