छत्तीसगढ़दुनियादेश

ग्राम घीना में सर्किल स्तरीय ‘गीता जयंती महापर्व’ का भव्य आयोजन मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए विधायक कुंवर सिंह निषाद

बालोद छत्तीसगढ़

गुंडरदेही/घीना।

कोसरिया राउत यादव समाज सुरेगांव सर्किल द्वारा ग्राम घीना में आज सर्किल स्तरीय “गीता जयंती महापर्व” का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम में गुंडरदेही विधानसभा के लोकप्रिय विधायक माननीय श्री कुंवर सिंह निषाद जी मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। उन्होंने प्रभात फेरी में सहभागिता करते हुए भगवान श्रीकृष्ण की पूजा-अर्चना कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया।

विधायक श्री निषाद ने अपने संबोधन में कहा कि गीता ही एकमात्र ऐसा ग्रंथ है, जिसकी प्रतिवर्ष जयंती मनाई जाती है। गीता को श्रीमद्भगवद्गीता और गीतोपनिषद के नाम से भी जाना जाता है। उन्होंने कहा कि गीता के उपदेशों का अनुसरण करने से जीवन की कठिनाइयाँ और शंकाएँ दूर होती हैं। श्रीकृष्ण द्वारा बताए गए मार्ग पर चलने से व्यक्ति निर्णय क्षमता विकसित कर कठिन परिस्थितियों का समाधान खोज लेता है।

उन्होंने कहा कि गीता में जीवन प्रबंधन, कर्मयोग और जीवन जीने की कला का सार समाहित है, इसलिए गीता का नियमित पाठ अवश्य करना चाहिए।

कार्यक्रम में कोसरिया राऊत यादव समाज सुरेगांव के अध्यक्ष लखन लाल यादव, ब्लॉक कांग्रेस कमेटी देवरी के अध्यक्ष कोदूराम दिल्लीवार, ग्राम सरपंच श्रीमती प्राणिक जैन, जनपद सदस्य शोभित यादव, भूपेश नायक, साथ ही कैलाश सिन्हा, लालचंद जैन, बन्नू राम यादव, शिव कुमार यादव, हिम्मत लाल यादव, दुर्गा प्रसाद यादव, द्वारपाल यादव, अलख राम यादव, पूर्णानंद यादव, निरंजन यादव, ओमप्रकाश यादव सहित समाज के कई पदाधिकारी मौजूद रहे।

कार्यक्रम में बड़ी संख्या में ग्रामीणों तथा समाजजनों ने सहभागिता की।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!