E-Paperछत्तीसगढ़दुनियादेशराज्य

डोंगरगांव के सांसद खेल महोत्सव में प्रदेश अध्यक्ष के साथ शामिल हुए विधायक अनुज शर्मा “फिट इंडिया और आत्मनिर्भर भारत के विजन का सशक्त उदाहरण है सांसद खेल महोत्सव” – अनुज शर्मा

धरसींवा छत्तीसगढ़

धरसींवा | डोंगरगांव में सांसद खेल महोत्सव के अंतर्गत आयोजित अखिल भारतीय फुटबॉल प्रतियोगिता का भव्य आयोजन किया गया। प्रतियोगिता का फाइनल मुकाबला जम्मू-कश्मीर और बैंगलूरू की टीमों के बीच खेला गया, जिसमें खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन कर दर्शकों का भरपूर मनोरंजन किया।

प्रदेश और जिले के प्रमुख नेता रहे मौजूद

इस अवसर पर भाजपा प्रदेश अध्यक्ष किरण सिंह देव, राजनांदगांव लोकसभा सांसद संतोष पांडे एवं धरसींवा विधायक अनुज शर्मा विशेष रूप से उपस्थित रहे। अतिथियों ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त किया और विजेता व उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों को सम्मानित किया।

खेल अनुशासन और नेतृत्व क्षमता को बढ़ावा देता है महोत्सव – संतोष पांडे

सांसद संतोष पांडे ने कहा कि सांसद खेल महोत्सव केवल खेल प्रतियोगिता नहीं है, बल्कि यह खिलाड़ियों की प्रतिभा को निखारने, अनुशासन, नेतृत्व क्षमता और खेल भावना को प्रोत्साहित करने वाला प्रेरणादायी मंच है। खिलाड़ियों ने जिस उत्साह और ऊर्जा के साथ खेल का प्रदर्शन किया, वह सराहनीय है।

युवाओं के उज्ज्वल भविष्य की दिशा में मजबूत कदम – अनुज शर्मा

विधायक अनुज शर्मा ने कहा कि सांसद खेल महोत्सव हमारे यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के “फिट इंडिया” और “आत्मनिर्भर भारत” के विजन का सशक्त प्रतिबिंब है।

उन्होंने कहा कि खेल केवल जीत-हार का माध्यम नहीं, बल्कि अनुशासन, टीम भावना और आत्मविश्वास का उत्सव है। यह महोत्सव युवाओं को एकजुट होकर हर चुनौती का सामना करना सिखाता है।

“खेलेंगा इंडिया, तभी खिलेगा इंडिया” को करता है साकार

अनुज शर्मा ने कहा कि सांसद खेल महोत्सव “खेलेंगा इंडिया, तभी खिलेगा इंडिया” के नारे को साकार करता है। यह आयोजन न केवल युवाओं को स्वस्थ और ऊर्जावान बनाता है, बल्कि उन्हें मजबूत और विकसित भारत के निर्माण के लिए भी प्रेरित करता है।

प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में भारतीय खेल प्रतिभाओं को मिल रही वैश्विक पहचान

उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में आज भारतीय खेल प्रतिभाएं अंतरराष्ट्रीय स्तर पर अपनी पहचान बना रही हैं। उनके आह्वान पर देशभर में सांसद खेल महोत्सव जैसे आयोजन हो रहे हैं, जिससे युवाओं में खेलों के प्रति रुचि और उत्साह लगातार बढ़ रहा है।

खिलाड़ियों को दी शुभकामनाएं

इस अवसर पर अतिथियों ने खिलाड़ियों को उनके उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए बधाई दी तथा उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं देकर प्रोत्साहित किया।

कार्यकर्ता और खेल प्रेमियों की रही बड़ी भागीदारी

कार्यक्रम में भाजपा प्रदेश अध्यक्ष किरण सिंह देव, सांसद संतोष पांडे, विधायक अनुज शर्मा सहित बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता, खेल प्रेमी एवं खिलाड़ी उपस्थित रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!