E-Paperछत्तीसगढ़दुनियादेशराज्य

धरसींवा में SIR अभियान को लेकर विधानसभा स्तरीय बैठक संपन्न विधायक अनुज शर्मा ने कार्यकर्ताओं को दिया मतदाता सूची शुद्धिकरण का संदेश

छत्तीसगढ़ रायपुर

धरसींवा।

विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) अभियान के अंतर्गत धरसींवा विधानसभा के ग्राम सारागांव में विधानसभा स्तरीय बैठक का आयोजन किया गया। बैठक में मुख्य प्रभारी सुरेंद्र पाटनी एवं धरसींवा विधायक अनुज शर्मा विशेष रूप से उपस्थित रहे। इस अवसर पर बूथ अध्यक्ष, शक्तिकेंद्र प्रभारी, बूथ एजेंट एवं बड़ी संख्या में पार्टी कार्यकर्ता मौजूद रहे।बै

लोकतंत्र को मजबूत करने का अभियान है SIR – अनुज शर्मा

बैठक को संबोधित करते हुए विधायक अनुज शर्मा ने कहा कि हम लोकतंत्र के सबसे बड़े उत्सव की तैयारी के एक महत्वपूर्ण चरण में हैं। भारतीय संविधान द्वारा दिया गया मतदान का अधिकार केवल उंगली पर लगी स्याही नहीं, बल्कि देश के भविष्य को चुनने की सबसे बड़ी शक्ति है। इसी शक्ति को मजबूत करने के लिए पूरे प्रदेश में विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) अभियान चलाया जा रहा है।

मतदाता सूची का शुद्ध और अद्यतन होना जरूरी

विधायक शर्मा ने कहा कि एक सशक्त और जीवंत लोकतंत्र के लिए मतदाता सूची का पूर्ण रूप से शुद्ध एवं अपडेटेड होना अत्यंत आवश्यक है। इस अभियान के तहत मुख्य रूप से तीन बिंदुओं पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है—

नए मतदाताओं का पंजीकरण: 18 वर्ष पूर्ण कर चुके युवाओं को मतदाता सूची से जोड़ना।

नाम व विवरण में सुधार: नाम, पता या अन्य विवरणों में त्रुटियों को ठीक कराना।

मतदाता सूची का शुद्धिकरण: दिवंगत या स्थानांतरित मतदाताओं के नाम हटाकर फर्जी मतदान की संभावना समाप्त करना।

युवाओं से विशेष अपील: Form-6 भरकर बनें जिम्मेदार मतदाता

विधायक अनुज शर्मा ने युवाओं से विशेष अपील करते हुए कहा कि युवा देश की नई ऊर्जा हैं। यदि 18 वर्ष की आयु पूरी हो चुकी है और नाम मतदाता सूची में नहीं है, तो यह लोकतांत्रिक जिम्मेदारी से चूक है। उन्होंने युवाओं से Form-6 भरकर गर्व के साथ मतदाता बनने का आग्रह किया और कहा—

“आपका वोट, आपकी आवाज है।”

घर-घर जाकर BLO की सहायता करेंगे BLA

बैठक में बताया गया कि सभी बूथ लेवल एजेंट (BLA) घर-घर जाकर BLO के साथ मिलकर इस अभियान को सफल बनाएंगे। एक जागरूक मतदाता ही सशक्त प्रदेश और राष्ट्र के निर्माण की नींव रखता है।

इनकी रही प्रमुख उपस्थिति

इस बैठक में मुख्य रूप से प्रभारी सुरेंद्र पाटनी, विधायक अनुज शर्मा, जिला अध्यक्ष श्याम नारंग, संतोष शुक्ला, बी.आर. शुक्ला, नवीन अग्रवाल, टिकेश्वर मनहरे, के.के. वर्मा सहित बूथ अध्यक्ष, शक्तिकेंद्र प्रभारी, बूथ एजेंट एवं पार्टी कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!