
बालोद।
वोडाफोन-आइडिया कंपनी के POS डीलर ईश्वर गजेन्द्र को बालोद पुलिस ने 142 फर्जी सिम जारी करने के गंभीर आरोप में गिरफ्तार किया है। आरोपी कंपनी द्वारा दिए गए टारगेट को पूरा करने के लिए ग्राहकों के बायोमैट्रिक डेटा का दुरुपयोग कर धोखाधड़ी कर रहा था।
कैसे हुआ फर्जीवाड़े का खुलासा?
सायबर सेल बालोद द्वारा वोडाफोन-आइडिया की 142 सिम कार्ड की जांच के दौरान पता चला कि POS Name: 7440204196 Ishwar के नाम से बड़ी संख्या में फर्जी सिम सक्रिय की गई हैं। सिम धारकों से तस्दीक करने पर सामने आया कि उनके नाम पर जारी अतिरिक्त सिम की उन्हें कोई जानकारी नहीं है।
ग्राहकों की जानकारी के बिना, आरोपी ने डिजिटल आधार फेस एप्लिकेशन से उनकी पहचान का गलत उपयोग कर वोडाफोन-आइडिया की अतिरिक्त सिम निकाल ली और उन्हें एक बार चालू कर तुरंत तोड़ भी देता था।

कैसे करता था आरोपी धोखाधड़ी?
जांच में सामने आया कि कंपनी के टारगेट को पूरा करने के लिए आरोपी ईश्वर गजेन्द्र अपने साथियों के साथ मिलकर दूसरी कंपनी (खासतौर पर जियो) की सिम बेचते समय ग्राहकों का आधार फेस आईडी स्कैन करता था।
उसी आधार फेस आईडी का उपयोग करके वह वोडाफोन-आइडिया की अतिरिक्त सिम भी जारी कर लेता था ग्राहकों को इस बात की कोई जानकारी नहीं होती थी जारी हुई अतिरिक्त सिम को एक बार कॉल कर सक्रिय करने के बाद तुरंत नष्ट (तोड़) कर दिया जाता था।
मामला दर्ज, आरोपी जेल भेजा गया पीड़ितों की लिखित शिकायत पर थाना बालोद में अपराध क्रमांक 531/2025 धारा —318(4) बीएनएस 42(3)(म्) दूरसंचार अधिनियम 2023 के तहत FIR दर्ज की गई। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया, जहां से उसे न्यायिक रिमांड पर जिला जेल बालोद भेजा गया है।
आरोपी का विवरण नाम ईश्वर गजेन्द्र पिता गैंदलाल गजेन्द्र उम्र 26वर्ष निवासी ग्राम निपानी, थाना एवं जिला बालोद (छत्तीसगढ़)




