E-Paperछत्तीसगढ़दुनियादेशराज्य

बालोद जिले के धान खरीदी केन्द्रों की व्यवस्थाओं की किसानों ने की जमकर सराहना तेज भुगतान, पारदर्शी प्रक्रिया और सुविधाओं से किसानों को मिल रही बड़ी राहत

बालोद छत्तीसगढ़

बालोद।

छत्तीसगढ़ शासन द्वारा समर्थन मूल्य पर संचालित धान खरीदी योजना के अंतर्गत बालोद जिले के धान खरीदी केन्द्रों में की गई बेहतर व्यवस्थाओं की किसानों ने मुक्तकंठ से सराहना की है। किसानों का कहना है कि टोकन जारी करने से लेकर धान की नाप-तौल एवं खरीदी की पूरी प्रक्रिया अत्यंत सुचारू, पारदर्शी और समयबद्ध है, जिससे उन्हें किसी भी प्रकार की परेशानी का सामना नहीं करना पड़ रहा है।

शनिवार शाम 4 बजे प्राप्त जानकारी के अनुसार, जिले के सभी धान खरीदी केन्द्रों में किसानों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए शुद्ध पेयजल, छांव, शौचालय एवं प्राथमिक चिकित्सा जैसी मूलभूत व्यवस्थाएं सुनिश्चित की गई हैं। इन व्यवस्थाओं के कारण किसानों को धान विक्रय के दौरान किसी प्रकार की असुविधा नहीं हो रही है।

इसी क्रम में गुरूर विकासखंड के धान खरीदी केन्द्र पलारी अंतर्गत ग्राम बोहारा के किसान श्री त्रिलोचन मटियारा ने बताया कि उन्होंने 24 दिसंबर को 11 क्विंटल 20 किलो धान की बिक्री की थी, जिसकी पूरी राशि मात्र 48 घंटे के भीतर उनके खाते में जमा हो गई। उन्हें कुल 26 हजार 756 रुपये प्राप्त हुए, जिससे वे बेहद संतुष्ट और प्रसन्न हैं।

किसान त्रिलोचन मटियारा ने कहा कि इतनी कम समयावधि में भुगतान मिलना उनके जैसे छोटे एवं निम्न मध्यम वर्गीय किसानों के लिए बहुत बड़ी राहत है। उन्होंने मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व में 3100 रुपये प्रति क्विंटल की दर से हो रही धान खरीदी को जनहितैषी और किसान हित में बताया।

धान खरीदी केन्द्रों में की गई व्यवस्थाओं की सराहना ग्राम पलारी के श्री भरतलाल साहू, श्री महेश साहू, ग्राम सांगली के श्री कौशल साहू तथा ग्राम बोहारा के श्री सुरेश साहू सहित अन्य किसानों ने भी की है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!