छत्तीसगढ़दुनिया

टैलेंट हंट अभियान को लेकर कांग्रेस की प्रेसवार्ता, प्रवक्ता चयन के लिए लिंक व QR कोड जारी

राजनांदगांव छत्तीसगढ़

राजनांदगांव।

शहर के प्रेस क्लब में मंगलवार को शहर एवं ग्रामीण कांग्रेस कमेटी द्वारा नेशनल टैलेंट हंट अभियान के संबंध में पत्रकारवार्ता आयोजित की गई। इस दौरान कार्यक्रम के राजनांदगांव जिला प्रभारी एवं प्रदेश कांग्रेस कमेटी के प्रवक्ता अजय गंगवानी ने विस्तृत जानकारी साझा की।

श्री गंगवानी ने बताया कि कांग्रेस प्रवक्ता चयन प्रक्रिया में शामिल होने युवाओं के लिए QR कोड और हिंदी-अंग्रेजी दोनों भाषाओं में लिंक जारी कर दिया गया है। इच्छुक अभ्यर्थी 20 नवंबर तक ऑनलाइन आवेदन भर सकते हैं।

उन्होंने पूरी चयन प्रक्रिया की समय-सीमा बताते हुए कहा—

21 से 25 नवंबर  प्राप्त आवेदनों की स्क्रीनिंग 25 से 30 नवंबर  चयनित प्रतिभागियों का रीजनल फिजिकल इंटरव्यू 1 से 5 दिसंबर  फाइनल फिजिकल इंटरव्यू एवं पैनल डिस्कशन

प्रदेश प्रवक्ता गंगवानी ने बताया कि कांग्रेस प्रवक्ता चयन के मुख्य मापदंडों में कांग्रेस के मूल्यों के प्रति निष्ठा, स्पष्ट सोच, राजनीतिक जागरूकता, टीवी प्रतिक्रिया क्षमता, देश व कांग्रेस के इतिहास का ज्ञान, बेहतर कम्युनिकेशन स्किल, भाषा पर मजबूत पकड़, तथा मीडिया-फ्रेंडली व्यक्तित्व शामिल होंगे।

उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी अधिक से अधिक युवाओं को संगठन से जोड़ना चाहती है, ताकि वे पार्टी की मजबूत आवाज बन सकें। “हम ऐसे युवाओं को मंच देना चाहते हैं जिनमें जुनून हो, जो संविधान और लोकतंत्र की रक्षा की कांग्रेस पार्टी की लड़ाई में सक्रिय भूमिका निभाने को तैयार हों,” उन्होंने कहा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!