छत्तीसगढ़दुनियादेश

स्वदेशी संकल्प यात्रा का छत्तीसगढ़ में भव्य स्वागत होगा 27 नवंबर को राजनांदगांव से प्रादेशिक चरण का शुभारंभ, मुख्य अतिथि होंगे डॉ. रमन सिंह

राजनांदगांव छत्तीसगढ़

राजनांदगांव।

कन्फेडरेशन ऑफ ऑल इंडिया ट्रेडर्स (CAIT) और स्वदेशी जागरण मंच द्वारा संयुक्त रूप से संचालित स्वदेशी संकल्प यात्रा के छत्तीसगढ़ आगमन को लेकर मंगलवार को प्रेस क्लब में प्रेस कॉन्फ्रेंस आयोजित की गई। पदाधिकारियों ने बताया कि यात्रा का प्रदेश में प्रवेश 27 नवंबर 2025 को होगा और 21 दिसंबर 2025 तक यह छत्तीसगढ़ के विभिन्न जिलों में 2500 किलोमीटर का भ्रमण करते हुए जनजागरण करेगी।

 

राजनांदगांव से होगी यात्रा की शुरुआत यात्रा का शुभारंभ 27 नवंबर, सुबह 11:30 बजे गुरुद्वारा चौक, राजनांदगांव से भव्य समारोह के साथ किया जाएगा।

छत्तीसगढ़ विधानसभा अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री माननीय डॉ. रमन सिंह मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहेंगे और स्वदेशी रथ को हरी झंडी दिखाकर रवाना करेंगे।

कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथि के रूप में—नीलू शर्मा, अध्यक्ष, छत्तीसगढ़ पर्यटन मंडल योगेश दत्त मिश्रा, अध्यक्ष, श्रम कल्याण मंडल श्रीमती किरण वैष्णव, अध्यक्ष, जिला पंचायत मधुसूदन यादव, महापौर, नगर निगम अमर परवानी, नेशनल वॉइस चेयरमैन, CAIT जगदीश पटेल, प्रांत संयोजक, स्वदेशी जागरण मंच परमानंद जैन, प्रदेश अध्यक्ष, CAIT कोमल सिंह राजपूत, समाजसेवी सहित व्यापारी, सामाजिक संस्थाएं, युवा और मातृशक्ति बड़ी संख्या में शामिल होंगे।

स्वदेशी रथ शहर में इन मार्गों से गुजरेगा

गुरुद्वारा चौक → महाकाल चौक → सिनेमा लाइन → आजाद चौक → हलवाई लाइन → भारत माता चौक → गंज लाइन → राम रसोई परिसर, बालाजी मंदिर, पुराना गंज चौक (समापन)।

CAIT जिला कार्यालय का शुभारंभ भी होगा स्वदेशी संकल्प यात्रा के शुभारंभ दिवस पर नंदई चौक में CAIT के जिला कार्यालय का उद्घाटन भी डॉ. रमन सिंह द्वारा किया जाएगा। यह कार्यालय व्यापारियों की समस्याओं, जनसंपर्क और कल्याणकारी गतिविधियों का केंद्र होगा।

“स्वदेशी, आत्मनिर्भर भारत और वोकल फॉर लोकल” का संदेश

पदाधिकारियों ने बताया कि यह यात्रा—स्वदेशी उत्पादों को प्रोत्साहित करने, स्थानीय व्यापार एवं उद्योग को मजबूती देने, युवाओं में उद्यमिता बढ़ाने, छोटे एवं मध्यम व्यापार के संरक्षण, तथा ‘वोकल फॉर लोकल’ को जनआंदोलन का स्वर देने का उद्देश्य लेकर निकाली जा रही है।

अमर परवानी, राष्ट्रीय वाइस चेयरमैन, CAIT ने कहा—

“डॉ. रमन सिंह जैसे लोकप्रिय नेता की उपस्थिति यात्रा को ऐतिहासिक बनाएगी। यह अभियान व्यवसायियों को स्वदेशी आधारित व्यापार मॉडल अपनाने के लिए प्रेरित करेगा।”

जगदीश पटेल, प्रांत संयोजक, स्वदेशी जागरण मंच ने कहा—

“स्वदेशी संकल्प यात्रा आर्थिक राष्ट्रवाद की धारा है। हर जिले में संवाद, प्रदर्शनियां और प्रेरक कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे।”

छत्तीसगढ़ के जिलों में व्यापक जनजागरण यात्रा राजनांदगांव, कबीरधाम, बेमेतरा, महासमुंद, बिलासपुर, रायगढ़, जशपुर, सरगुजा, बालोद, रायपुर, दुर्ग सहित कई जिलों में पहुंचेगी।

कार्यक्रमों में व्यापारी सम्मेलन, उद्योग प्रतिनिधियों से मुलाकातें, युवाओं के लिए प्रेरक सत्र, स्वदेशी उत्पादों की प्रदर्शनी, रैली और जागरूकता कार्यक्रम शामिल रहेंगे।

संगठनों से जुड़ने का आह्वान CAIT और स्वदेशी जागरण मंच ने सामाजिक, व्यापारिक एवं युवा संगठनों से अपील की है—

“स्वदेशी संकल्प यात्रा में सक्रिय भागीदारी करें और स्थानीय अर्थव्यवस्था तथा आत्मनिर्भर भारत को मजबूती देने के इस राष्ट्रीय अभियान में योगदान दें।”

प्रेस कॉन्फ्रेंस में उपस्थित रहे पदाधिकारी अनिल बरडिया, प्रदेश संरक्षक एवं कार्यक्रम संयोजक विष्णु साव, सह संयोजक राजू डागा, जिला अध्यक्ष, CAIT राजकुमार शर्मा, स्वदेशी जागरण मंच अशोक पांडे, मीडिया प्रभारी सूरज बुद्धदेव, मीडिया प्रभारी लक्ष्मण लोहिया, मीडिया प्रभारी

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!