छत्तीसगढ़दुनियाराजनीति

राजनांदगांव: SP अंकिता शर्मा ने रक्षित केंद्र में जनरल परेड की सलामी ली, उत्कृष्ट जवानों को किया सम्मानित

राजनांदगांव छत्तीसगढ़

शुक्रवार को पुलिस अधीक्षक अंकिता शर्मा ने रक्षित केंद्र में आयोजित जनरल परेड की सलामी ली। परेड में कुल 126 पुलिस अधिकारी और कर्मचारी उपस्थित रहे। परेड के पश्चात अच्छी वेशभूषा वाले 15 जवानों तथा उत्कृष्ट परेड ड्रिल करने वाले 2 जवानों को उत्साहवर्धन हेतु सम्मानित किया गया।

 

परेड के बाद SP अंकिता शर्मा ने रक्षित केंद्र की विभिन्न शाखाओं – एम.टी., आरमोरी, क्वार्टरगार्ड, रोजनामचा और स्टोर – का निरीक्षण किया। उन्होंने शाखाओं की कार्यप्रणाली, दस्तावेजों और व्यवस्थाओं का बारीकी से अवलोकन किया।इस दौरान पुलिस अधीक्षक ने कुल 22 कर्मचारियों की गुजारिशें सुनीं और उनकी समस्याओं के शीघ्र निराकरण का भरोसा दिलाया।जनरल परेड के अवसर पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (ऑप्स) मुकेश ठाकुर, डीएसपी तनुप्रिया ठाकुर, रक्षित निरीक्षक लोकेश कुमार कसेर सहित अन्य अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!