
राजनांदगांव।
संस्कारधानी राजनांदगांव में राजनांदगांव रनर्स द्वारा आगामी रविवार, 16 नवंबर को भव्य हाफ मैराथन दौड़ का आयोजन किया जा रहा है। शहर के गौरव पथ से प्रारंभ होने वाली इस दौड़ को लेकर तैयारियां अंतिम चरण में हैं। देशभर से धावक इस प्रतियोगिता में हिस्सा लेने पहुंच रहे हैं। आयोजकों के अनुसार इस बार लगभग ढाई हजार प्रतिभागियों ने पंजीयन कराया है।

शहर के उदयाचल में आयोजित प्रेसवार्ता के दौरान रनर्स ग्रुप ने बताया कि प्रतियोगिता तीन श्रेणियों में होगी—
21 किलोमीटर हाफ मैराथन 10किलोमीटर दौड़ 5किलोमीटर दौड़ पुरस्कार राशि रनर्स ग्रुप ने जानकारी दी कि प्रतिभागियों को आकर्षक नकद पुरस्कार दिए जाएंगे—
21 किलोमीटर में प्रथम स्थान प्राप्त धावक को एक लाख रुपये (प्रदत्त : सुनील अग्रवाल)
10 किलोमीटर में प्रथम धावक को 21 हजार रुपये
5 किलोमीटर में प्रथम धावक को 11 हजार रुपये
सुरक्षा व यातायात व्यवस्था
आयोजकों ने बताया कि प्रतियोगिता में भाग लेने वाले धावकों की सुरक्षा के लिए व्यापक इंतज़ाम किए गए हैं। रविवार को अलसुबह 4 बजे से सुबह 9 बजे तक धावकों की दौड़ के दौरान नेशनल हाईवे पार्री नाला से पेंड्री तक का पूरा मार्ग ब्लॉक रहेगा। प्रशासन ने नागरिकों से वैकल्पिक मार्ग का उपयोग करने की अपील की है।
रनर्स ग्रुप ने बताया कि आयोजन को सफल बनाने में जिला प्रशासन और पुलिस विभाग का पूरा सहयोग मिल रहा है। शहर में पहली बार इतने बड़े स्तर पर हो रही इस मैराथन को लेकर प्रतिभागियों और नागरिकों में उत्साह देखा जा रहा है।




