छत्तीसगढ़दुनियादेश

पूजा-पाठ के नाम पर 2.72 लाख की ठगी करने वाले तीन आरोपी गिरफ्तार बालोद पुलिस की बड़ी सफलता — नगदी व सोने-चांदी के आभूषण बरामद

बालोद छत्तीसगढ़

बालोद।

पूजा-पाठ कर शारीरिक और आर्थिक लाभ दिलाने के नाम पर ठगी करने वाले गिरोह को बालोद पुलिस ने गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है। आरोपियों ने कुल 2,72,000 रुपए की ठगी की थी। पुलिस ने आरोपियों से 92,000 रुपए नकद, सोने-चांदी के आभूषण और मोबाइल फोन बरामद किए हैं।

मामले का विवरण

प्रार्थीया धनेश्वरी ठाकुर, निवासी ग्राम खैरवाही (हाल निवासी झलमला गंगानगर), ने थाना बालोद में रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि उनके पति लकवा पीड़ित हैं और इसी दौरान तीज के समय एक महिला तिखुर बेचने के बहाने उनके घर आई। महिला ने सुना दिया कि उनके पति पर “जादू-टोना” किया गया है तथा वह किसी बैगा से पूजा-पाठ कराकर ठीक करा सकती है।

कुछ दिनों बाद दो महिलाएँ और एक पुरुष उनके घर आए और पूजा-पाठ के नाम पर नकद व जेवरात मांग लिए। पूजा में बाधा एवं अनर्थ की झूठी धमकी देकर प्रार्थीया से—

₹1,67,000 नकद

₹1,05,000 के सोने-चांदी के जेवरात

इस प्रकार कुल ₹2,72,000 की ठगी कर आरोपित फरार हो गए। रिपोर्ट पर थाना बालोद में अपराध क्रमांक 480/2025 धारा 318(4), 3(5) बीएनएस के तहत मामला पंजीबद्ध किया गया।

इस तरह पकड़े गए आरोपी पुलिस अधीक्षक योगेश पटेल, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक मोनिका ठाकुर तथा SDOP देवांश राठौर के निर्देश पर थाना प्रभारी निरीक्षक शिशुपाल सिन्हा ने विशेष टीम तैयार कर आरोपियों की तलाश शुरू की।

संदेही रवि नेताम, रीना नेताम और पदमा मण्डावी को हिरासत में लेकर पूछताछ की गई। पहले तो सभी ने गोलमोल जवाब दिए, लेकिन कड़ाई से पूछताछ करने पर तीनों आरोपियों ने अपराध स्वीकार कर लिया।

तीनों ने बताया कि वे तिखुर बेचने के बहाने इलाके में घूमते थे और बीमार लोगों को देखकर जादू-टोना, पूजा-पाठ और अनर्थ की धमकी देकर ठगी करते थे।

ज़ब्त सामग्री

पुलिस ने आरोपियों से—

₹92,000 नगद सोना-चांदी के आभूषण मोबाइल फोन बरामद किए हैं तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया है।

जिन अधिकारियों/कर्मचारियों का रहा विशेष योगदान

निरीक्षक शिशुपाल सिन्हा सउनि सुरज साहू आरक्षक संजय सोनी, लिखन आर्य, भुवन ध्रुव महिला आरक्षक ममता ठाकुर, पूर्णिमा ठाकुर

गिरफ्तार आरोपी

1. रवि नेताम, उम्र 40 वर्ष, निवासी कनेरी मनेरीपारा, थाना पुरूर, जिला बालोद

2. रीना नेताम, उम्र 30 वर्ष, निवासी कनेरी मनेरीपारा (हाल निवासी पुरूर, आनंदपुर राइस मिल के पास)

3. पदमा मण्डावी, उम्र 50 वर्ष, निवासी कनेरी मनेरीपारा, थाना पुरूर

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!