छत्तीसगढ़टॉप न्यूज़दुनियाराजनीति

नुआपाड़ा उप-चुनाव: अनुज शर्मा के ‘जादू’ से भाजपा की रिकॉर्ड जीत, 83,748 वोटों से हराया विपक्ष

रायपुर/नुआपाड़ा

ओडिशा की नुआपाड़ा विधानसभा सीट पर हुए उप-चुनाव में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने ऐतिहासिक जीत हासिल की है। भाजपा उम्मीदवार जय ढोलकिया ने सत्ताधारी दल के प्रत्याशी को 83,748 वोटों के विशाल अंतर से हराकर सीट पर कब्जा जमाया। चुनाव आयोग के अंतिम परिणामों के मुताबिक, ढोलकिया को कुल 1,23,869 वोट मिले।

इस शानदार सफलता का श्रेय छत्तीसगढ़ के धरसींवा विधायक और पद्मश्री अनुज शर्मा को दिया जा रहा है। अनुज ने नुआपाड़ा में धुआंधार प्रचार किया, जनसंपर्क अभियान चलाया और कार्यकर्ताओं में जोश भरा। पार्टी सूत्रों का दावा है कि अनुज का ‘जादू’ मतदाताओं पर छा गया, जिसने भाजपा को यह रिकॉर्ड जीत दिलाई।

अनुज शर्मा का बयान

जीत के बाद अनुज शर्मा ने कहा,

“नुआपाड़ा की जनता ने विकास पर मुहर लगाई है। यह 14 नवंबर इतिहास बन गया। जनता ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व पर भरोसा जताया। यह सिर्फ भाजपा की नहीं, बल्कि हर नागरिक की जीत है।”

क्या कहते हैं आंकड़े?

  भाजपा (जय ढोलकिया): 1,23,869 वोट

  जीत का अंतर: 83,748 वोट

  मतदान का आधार: केंद्र की योजनाएं, स्थानीय मुद्दे और विकास की राजनीति

भाजपा नेताओं का मानना है कि यह जीत आगामी ओडिशा विधानसभा चुनावों से पहले पार्टी के बढ़ते जनाधार का मजबूत संकेत है। नुआपाड़ा में भगवा लहर ने विपक्ष को करारा झटका दिया है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!