छत्तीसगढ़राज्य

नगर पालिका बालोद का पुराना भवन होगा ध्वस्त, दो करोड़ की लागत से बनेगा दो मंजिला नया कार्यालय डिप्टी सीएम अरुण साव ने दी निर्माण को मंजूरी, जनवरी–फरवरी 2026 से शुरू होगा काम

बालोद छत्तीसगढ़

बालोद।

नगर पालिका बालोद का लगभग 40 साल पुराना भवन अब इतिहास बनने जा रहा है। जर्जर हो चुके इस भवन को तोड़कर उसकी जगह सर्वसुविधायुक्त दो मंजिला अत्याधुनिक भवन का निर्माण किया जाएगा। कुल दो करोड़ रुपए की लागत से बनने वाले इस नए कार्यालय को लेकर शहर में उत्साह का माहौल है।

नगर पालिका अध्यक्ष प्रतिभा चौधरी साहू ने बताया कि डिप्टी सीएम एवं नगरीय प्रशासन मंत्री अरुण साव ने भवन निर्माण की आधिकारिक मंजूरी प्रदान कर दी है। बुधवार शाम 4 बजे मिली जानकारी के अनुसार, इसी माह अथवा दिसंबर तक इंजीनियरिंग टीम द्वारा सर्वे कर ड्राइंग और डिजाइन तैयार की जाएगी, जिसके बाद प्रस्ताव शासन को भेजा जाएगा। निर्माण कार्य जनवरी या फरवरी 2026 से शुरू होने की संभावना है।

इस समय नगर पालिका का संचालन टाउन हॉल (पुराना कलेक्ट्रेट) से किया जा रहा है। वर्ष 2012 में जिले के गठन के बाद यह भवन कलेक्ट्रेट के रूप में उपयोग में था। नए कलेक्ट्रेट के बन जाने के बाद वर्ष 2022 में नगर पालिका कार्यालय को यहां अस्थायी रूप से शिफ्ट किया गया था। पुराना भवन जर्जर होने और जगह की कमी के कारण आम नागरिकों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा था।

लंबे समय से लंबित यह प्रस्ताव अब मंजूरी मिलने के बाद गति पकड़ता दिखाई दे रहा है। भाजपा सरकार और स्थानीय निकाय में पार्टी की मौजूदगी से लोगों में उम्मीद है कि निर्माण कार्य तेजी से आगे बढ़ेगा।

अध्यक्ष प्रतिभा चौधरी साहू ने कहा कि नया भवन बनने से आम नागरिकों, जनप्रतिनिधियों व कर्मचारियों को बेहतर सुविधा मिलेगी और प्रशासनिक कार्य और अधिक सुगम हो सकेंगे। शहर के विकास में यह निर्माण एक महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!