
राजनांदगांव, 14 नवम्बर।
बाल दिवस के अवसर पर लायंस क्लब राजनांदगांव सिटी द्वारा सी आर सी दिव्यांग जन कंपोजिट सेंटर, ठाकुर टोला में बाल मेला एवं विभिन्न सामाजिक गतिविधियों का सफल आयोजन किया गया। यह कार्यक्रम क्लब के अध्यक्ष लायन अमित खंडेलवाल के नेतृत्व में आयोजित हुआ।
कार्यक्रम में आस्था मूक-बधिर स्कूल तथा अभिलाषा संस्था के बच्चों ने आकर्षक देशभक्ति नृत्य प्रस्तुत कर सभी का मन मोह लिया। वहीं दिव्यांग बच्चों द्वारा शानदार मॉडलिंग शो प्रस्तुत किया गया, जिसमें अभिभावकों ने बच्चों को उत्साहित कर उनकी प्रतिभा को निखारने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। बच्चों के उत्साहवर्धन हेतु पद्मश्री लायन डॉ. पुखराज बाफना द्वारा विजेता बच्चों को नकद पुरस्कार प्रदान किए गए।
कार्यक्रम के दौरान लायंस क्लब द्वारा डायबिटीज चेकअप शिविर का भी आयोजन किया गया, जिसमें शुगर जांच सहित स्वास्थ्य संबंधी जागरूकता गतिविधियाँ संचालित हुईं।
इस अवसर पर पद्मश्री लायन डॉ. पुखराज बाफना एवं संरक्षक लायन सुशील पसारी का जन्मदिन भी मनाया गया। उन्हें बड़े फूलहार पहनाकर, शाल ओढ़ाकर और स्मृति चित्र भेंट कर सम्मानित किया गया।
कार्यक्रम में मुख्य रूप से
पद्मश्री लायन डॉ. पुखराज बाफना एवं उनका परिवार,रीजन चेयर पर्सन एमजेएफ लायन राजकुमार शर्मा,लायन प्रकाश सांखला,लायन रमेश गुप्ता,लायन कोषाध्यक्ष सुरेश शर्मा,लायन शुभम,टीना खंडेलवाल,लायन शोभा शर्मा,तथा सी आर सी डायरेक्टर स्मिता मोहबिया सहित समस्त स्टाफ उपस्थित रहे।
कार्यक्रम की जानकारी लायन सचिव मयंक शर्मा द्वारा प्रदान की गई।




